RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

वैदिक धर्म की रक्षा के लिए भगवान ने लिया परशुराम का अवतार : आचार्य भारतभूषण

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 मई। शुक्रवार को अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव पर श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम् तथा सनातन-सुरसरि सेवा न्यास के संयुक्त तत्त्वावधान में फ्रेंड्स कॉलोनी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूजा-अर्चना तथा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आचार्य डॉ भारतभूषण पाण्डेय ने कहा कि राजगद्दी में कालक्रम से प्रमाद तथा विकृतियों की बहुलता हो जाती है जिससे प्रजा का कल्याण और लोकहित बाधित हो जाता है।ऐसी परिस्थिति में भगवान अवतार लेते हैं और राजगद्दी की विकृतियों का परिमार्जन कर सम्पूर्ण प्राणियों के लिए कल्याणकारी सत्ता को उद्भासित करते हैं। आचार्य ने कहा कि रामराज्य की आधारशिला भगवान परशुराम ने ही रखी और जब श्रीराम का अवतार हुआ तब उन्हें सारा कार्यभार सौंप दिया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी के राजा जब सर्वहितकारी वेदों के विरुद्ध अभियान चलाने लगे तब भगवान परशुराम ने वैदिक शिक्षा और धर्म की रक्षा की। आचार्य ने कहा कि आज समाज में वैदिक शिक्षा केंद्र बनाकर जन-जन तक भारतीय धर्म और संस्कृति का प्रकाश फैलाना है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शासन तक प्रत्येक दस किलोमीटर में एक गुरुकुल और एक महामहोपाध्याय विद्वान हुआ करते थे। आज पुनः गोशाला, पाठशाला, यज्ञशाला की परंपरा गांव-गांव तक विकसित करनी है।
संकटमोचन काशी के मंच संचालक पं राघवेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि भगवान परशुराम के जीवन से शिक्षा लेकर अपने धर्म और सिद्धांतों के लिए अडिग रहा जा सकता है।
विधि मंत्रालय के पूर्व अधिकारी प्रमोद सोती ने कहा कि आततायियों का विनाश और उदार उपकारी तत्त्वों का संरक्षण भगवान परशुराम की शिक्षा है। कार्यक्रम में के एन वासुदेवाचार्य, प्रो बलिराज ठाकुर, डॉ सत्यनारायण उपाध्याय, श्रीप्रकाश ओझा, सत्येन्द्र नारायण सिंह, सुरेंद्र कुमार मिश्र, सियाराम दूबे, जनार्दन मिश्र, विश्वनाथ दूबे, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव,पं अजय कुमार मिश्र आदि प्रमुख लोगों ने भाग लिया। स्वागत भाषण वासुदेवाचार्य, संचालन राघवेन्द्र पाण्डेय तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद सोती ने किया।

Related posts

बक्सर: डीएम और एसपी की चेकपोस्टों पर संयुक्त छापेमारी।

rktvnews

भोजपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब विरुद्ध विशेष अभियान।

rktvnews

भोजपुर:गरीबों की सेवा के प्रति आजीवन समर्पित रहे स्व. योगेन्द्र चैधरी: सरोज कुमार

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पराक्रम दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

बिहार:बख्तियारपुर में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल हुये मुख्यमंत्री, दी अपनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ और ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment