RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में सभी कोषांगो के नोडल पदाधिकारी की बैठक।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)11 मई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह -जिला पदाधिकारी भोजपुर की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में सभी कोषांगो के नोडल पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में सभी कोषांगो के नोडल पदाधिकारी से विस्तृत तौर पर उनके कोषांग के संबंध में चर्चा की गई । जिला पदाधिकारी के तरफ से बताया गया कि 13 मई को सामान्य ऑब्जर्बर , व्यय ऑब्जर्बर एवं पुलिस ऑब्जर्बर आने के बाद सभी एआरओ स्तर पर माइक्रो ऑब्जर्बर की नियुक्ति की जाएगी । वही सभी एआरओ को निदेशित किया गया कि पिक -अप की पूर्ण रूप से व्यवस्था कर लिया जाय ।जिससे EVM को डिस्पैच करने मे आसानी होगी। CAPF के नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी अर्द्ध सैनिक बलो को आवासन मुहैया के साथ-साथ मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रपत्र -12D लगभग पूरा करा लिया गया है। वही जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि पोस्टल बैलेट से संबंधित प्रपत्र – 12 की तामिला होने के उपरांत उस प्रपत्र को बीएलओ स्तर पर सत्यापन करा लिया जाय। जिससे मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा उपलब्ध हो। जिला पदधिकरी ने बताया कि बुथ स्तर पर व्हील चेयर की भी व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। वही पूर्व में डिस्पैच सेन्टर के जाँचोपरांत पाया गया था कि डिस्पैच सेन्टर के मुख्य द्वार के रास्ते पर शिक्षा विभाग द्वारा बड़े गढ्ढे का निर्माण कराया गया था। जिससे निदेशानुसार डिस्पैच सेन्टर से वाहनों की आवागमन में कठिनाईयां से बचने के लिए गढ़े को भरा जा चुका है । जिला पदाधिकारी द्वारा सभी कोषांगो के नोडल पदाधिकारी से कोषांग द्वारा संचालित कार्यो पर विस्तृत समीक्षा की गई।

Related posts

लाठीचार्ज के विरोध में अभाविप ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

rktvnews

गाजीपुर:पूर्व थलसेना अधिकारी भरतनाथ तिवारी के निधन पर सर्वदलीय शोक श्रद्धांजलि सभा में की गई काव्यांजलि अर्पित।

rktvnews

पटना:भाकपा (माले) के पूर्व राज्य सचिव कॉ. नंदकिशोर प्रसाद को म हागठबंधन, वाम दलों एवं विभिन्न राजनीतिक-सामाजिक संगठनों के नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

हनुमानगढ़:एडीएम उम्मेद सिंह रतनू ने ग्रहण किया कार्यभार।

rktvnews

रामनवमी शोभायात्रा हेतु जनसंपर्क अभियान कल से।

rktvnews

आईआईसीए और डीजीआर ने वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के साथ स्वतंत्र निदेशक के लिए दूसरा प्रमाणन कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया।

rktvnews

Leave a Comment