RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:अक्षय तृतीया को जेठवार भट्ट में माँ बरेजी मंदिर का भूमि पूजन संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 मई। शुक्रवार को तरारी प्रखंड के जेठवार भट्ट गाँव में माँ बरेजी ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माँ बरेजी मंदिर का भूमि पूजन मथुरा गोवर्धन के जगद्गुरु निम्बकाचार्य राधा मोहन शरण देवाचार्य जी महाराज के हाथों हुआ। भूमि पूजन समारोह में कौशलेन्द्र राय शोभा राय, ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश पूनम राय, रंजन राय, कमलेश राय विनोद राय, गीता राय आदि विशिष्ट जजमान रहें।भूमि पूजन के बाद श्रीमद जगद्गुरु राधा मोहन महाराज ने कहा कि इस गाँव में माँ दुर्गा मंदिर व माँ काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी इसी शुभ दिन को हुआ था। अतः माँ बरेजी मंदिर का भूमि पूजन हुआ। इस अवसर पर महावीर प्रसाद भट्ट, अरविन्द राय, लकी प्रधान बोल बम राय, नागेद्र राय सरोज राय, जद यू नेता संजय राय, संजय सिंह, बिक्कु राय, ऋषव राज (दिल्ली), सुनील कुमार (कर्नाटक ) ऋषि राज ( भुवनेश्वर) आदि उपस्थित रहें।

Related posts

भोजपुर : हवलदार हरेंद्र सिंह को नम आँखों से दी विदाई! विधायक ने दी श्रद्धांजलि! अंतिम संस्कार मे हुए शामिल।

rktvnews

चतरा:बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अदाविकृत जमा राशियों के शीघ्र निपटान हेतु विशेष अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:अनावश्यक एवं अकारण आवेदनों को रिजेक्ट/ रिवर्ट नहीं करें सीओ : मंत्री

rktvnews

दुमका, राजमहल और गोड्डा के हर बूथ की होगी कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग : के. रवि कुमार

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बंध में बैठक ली।

rktvnews

बक्सर:AMF कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment