RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:राज्यपाल ने सीकर में जिला समीक्षा बैठक ली।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान) 24 जनवरी। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को सीकर में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र नागरिकों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
राज्यपाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी अधिकारियों की है, ताकि सभी पात्र व्यक्ति इसका लाभ उठा सकें। राज्यपाल ने जल जीवन मिशन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र गरीब परिवार आवास से वंचित न रहे, साथ ही स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय निर्माण के कार्य की भी जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वामित्व योजना, महात्मा गांधी नरेगा योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, एक पेड़ मां के नाम अभियान, राजीविका, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, फॉर्म रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर शत प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने के निर्देश दिए।

Related posts

बिहार: नवादा: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया जिला खनन नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:वित्तीय अधिकारों के प्रत्यायोजन को मंजूरी।

rktvnews

गढ़वा में जलछाजन विकास परियोजना को मिली नई दिशा

rktvnews

भोजपुर: जिला जज ने लोक अदालत की जागरूकता को ले वाहनों को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

भोपाल:अतुल खरे को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई,आयुक्त एवं संचालक शामिल हुए विदाई समारोह में।

rktvnews

गढ़वा:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत रोज ऐट रोड के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment