RK TV News
खबरें
Breaking News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर में लगभग 1,900 करोड़ रु० लागत की 551 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

 RKTV NEWS/लखनऊ (उत्तर प्रदेश)15 मार्च।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद सिद्धार्थनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में लगभग 1,900 करोड रुपये लागत की 551 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्मार्टफोन/टैबलेट तथा आवास की प्रतीकात्मक चाभी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों का अन्नप्राशन भी किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद सिद्धार्थ नगर आकांक्षात्मक जनपद से उबरकर विकसित जनपद बन रहा है। आज शासन की योजनाओंका लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को मिल रहा है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न योजनायें संचालित की जा रही हैं। पहले शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसी गरीब को नहीं मिलता था। जनपद शिक्षा और स्वास्थ्य में पिछड़ा था। यहां रोजगारनहीं थे, जनपद में कृषि व जल संसाधन की स्थिति अत्यन्त खराब थी। यहां उद्योग-धंधे नके बराबर थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सिद्धार्थनगर इंसेफेलाइटिस से सबसे ग्रसित जनपदोंमें एक था। इंसेफेलाइटिस से ग्रसित बच्चों को बचाने के लिए वह सड़क से संसद तक लड़े। आज सिद्धार्थनगर इंसेफेलाइटिस से मुक्त है। किसी भी बच्चे की मृत्यु इंसेफेलाइटिससे नहीं हो रही है। गरीबों का हक माफिया हड़प जाते थे। हमने मच्छर और माफिया दोनों को समाप्त करने का काम किया है। यह विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का परिणाम है। जनपद में अच्छे विद्यालय बन गये हैं। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय नये प्रतिमान स्थापित कर रहा है। जनपद में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज लोगों को अपनी सेवाएं दे रहा है। नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास आज किया गया है। हर घर को स्वच्छ जल मिल रहा है। सभी गांवों को अच्छी सड़कों से जोड़ा जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत बदल रहा है। भारत का सम्मान दुनिया मेंबढ़ा है। भारत ने विगत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कई ऊंचाइयों को छुआ है। आज भारत दुनिया का नेतृत्व करता हुआ दिखायी दे रहा है।आजादी के अमृतकाल में भारत दुनिया की 5वीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था बना है। आगामी03 वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।आयुष्मान भारत योजना के तहत 05 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा कवर हेतु आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना जैसी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को दिया जा रहा है। ‘एकजनपद, एक उत्पाद योजना’ के माध्यम से जनपद के काला नमक चावल को वैश्विक स्तरपर मान्यता मिली है। यह नये भारत के रूप में हम सभी की पहचान को प्रदर्शित कर रहाहै। इस नये भारत में नौजवानों के लिए आजीविका एवं आस्था के लिए सम्मान भी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मन्दिर में श्रीरामलला विराजमानहैं। 500 वर्षो का सपना पूरा हुआ है। 23 जनवरी से 10 मार्च, 2024 तक 01 करोड़ सेअधिक श्रद्धालु श्रीरामलला के दर्शन कर चुके हैं। आज भारत प्रधानमंत्री जी के संकल्प केसाथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी ने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में कहा था किहमारा संकल्प विकसित भारत होना चाहिए। विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश होना चाहिए, विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित सिद्धार्थनगर होना चाहिए। डबल इंजन सरकार में योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को मिल रहा है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस 2025 पर, विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण और समावेशन पर जोर देते हुए पूरे भारत में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

rktvnews

आयुक्त ने पाटन अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण।

rktvnews

किसी की चंद मिनटों की खुशी, किसी और की खुदखुशी😔

rktvnews

बागपत:राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत किसानों की आमदनी हो रही दुगनी।

rktvnews

रोहतास के नए जिलाधिकारी नवीन कुमार ने पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 फ़रवरी 25

rktvnews

Leave a Comment