RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:सिंधी भाषा का सिलेबस नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किया जाएगा -विधानसभा अध्यक्ष

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )10 मई। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद की कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान श्री देवनानी ने कहा कि बच्चों को पढ़ाए जाने वाली सिंधी भाषा के सिलेबस को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किया जाएगा। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है जो एक महीने में इस काम को पूर्ण करके रिपोर्ट राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद को सौंप देगी।
श्री देवनानी ने बताया कि आज कार्यकारिणी की बैठक में परिषद द्वारा संचालित ‘सिंधी लैंग्वेज लर्निंग कोर्स स्कीम’ सिंधी भाषा के उत्थान के लिए चलाई जा रही ‘वॉलंटरी ऑर्गेनाइजेशन स्कीम्स’ के साथ-साथ सिंधी भाषा से संबंधित पब्लिकेशन स्कीम की समीक्षा की गई तथा उनसे संबंधित सभी मुद्दों पर विचार विमर्श करके नवीन सुझावों को इस रिव्यू मीटिंग के दौरान काउंसिल के सदस्यों के समक्ष रखा गया इसके सार्थक परिणाम जल्द ही देखने को मिलेंगे।
श्री देवनानी ने बताया कि राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित है और केंद्र सरकार भाषाओं के विकास और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए भाषा विकास परिषदों की भी यह जिम्मेदारी बनती है कि एक लोकप्रिय सरकार की मंशा के अनुरूप भाषा के विकास और उत्थान के लिए काम किया जाए ताकि उस भाषा को जानने समझने और पढ़ने वाले लोगों का भला हो सके।

Related posts

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी 81.61 करोड़ रूपये लागत के 20 अटल पथों की मंजूरी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव का निर्धन।

rktvnews

भोजपुर:आरा में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उठी मांग।

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पूर्व स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन के घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित आवास पहुंचे,तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त की अध्यक्षता में मतदान समाप्ति पश्चात प्रेसवार्ता का आयोजन।

rktvnews

अनुराग सिंह ठाकुर 19 फरवरी को गुवाहाटी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।

rktvnews

Leave a Comment