RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत सहचालक जख्मी।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 जुलाई।भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरा-बक्सर फोरलेन पर देर शाम एक ट्रक और एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से ट्रक चालक सह ट्रक मालिक और सहचालक बुरी तरह जख्मी हो गये। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में इलाज के दौरान ट्रक चालक सह ट्रक मालिक पंकज सिंह की मौत हो गई। बुरी तरह जख्मी सहचालक को बेहतर इलाज हेतू आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक पंकज सिंह (33 वर्ष) उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के नगरा थाना क्षेत्र के देवढिया गाँव के रामजी सिंह का पुत्र बताया जाता है। मृतक के शव को पुलिस ने अंत्यपरीक्षण हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि ट्रक को जप्त कर थाना लाया गया है जबकि दूसरे अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर बाजार मे सरकारी बस स्टैंड बनाने हेतू भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू! विधायक राकेश रंजन ने की बिहार विधान सभा मे मांग।

rktvnews

जनजातीय युवा एक्सचेंज कार्यक्रम (TYEP) में भाग लेने वाले युवा प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

राग भीमपलासी मे द्रुत ख्याल प्रस्तुत कर श्रेया ने समां बांधा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पहली बार दिल्ली के बाहर अपना स्थापना दिवस मनाने के लिये सीआईएसएफ की सराहना की।

rktvnews

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक!2 व 3 दिसंबर को जिला महेंद्रगढ़ मेंं 23 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा।

rktvnews

श्रम अधीक्षक का जनता दरबार।

rktvnews

Leave a Comment