RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

एमएसएमई का दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला सम्पन्न ।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)01 सितंबर।भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय व विकास कार्यालय पटना की ओर से भोजपुरी चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स ,भोजपुर महिला कला केंद्र व राज्य के अन्य उद्योग संघो, जिले में कार्यरत चिन्हित कलस्टरों के सहयोग से खरीद व विपणन सहायता योजना पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल आरा ग्रांड में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यालय के निदेशक प्रदीप कुमार आईडीएस ने किया। कार्यक्रम में 150 से अधिक msme प्रतिभागियों ने भाग लिया ।इसका संयोजन वह समन्वय करते हुए निदेशक रविकांत ने योजना के अन्य कॉम्पोनेंट्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।दो सफल औद्योगिक एक्सपो के बारे में भी बताया ।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीडीसी विक्रम वीरकर सम्मिलित हुए।समापन समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भोजपुर के msme उद्यमियों के लिए कार्यक्रम को लाभकारी तथा प्रतिस्पर्धा में अपने को सक्षम बनाने हेतु एक कदम बताया। निदेशक प्रदीप कुमार ने कहा कि msme के विपणन के आवश्यकता को देखते हुए पीएमएस योजना बहुत ही लाभकारी साबित होगी जो उनके निर्मित अथवा प्रदान की गई सेवा के मार्केटिंग हेतु एक मौका देगा जिसमें स्टॉल चार्जेस के व्यय को विभाग द्वारा प्रतिपूर्ति की जाएगी ।इस दौरान ई-कॉमर्स की प्रक्रिया ,आईपीआर विषय पर सत्र ,बायोप्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग पर विशेष सत्र, उद्योग विभाग द्वारा एमएसएमई हेतु दी जाने वाली सुविधा आदि विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने-अपने विचार रखें । कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में आदित्य विजय जैन महासचिव भोजपुर चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स ,सुमन शेखर महासचिव लघु उद्योग भारती बिहार ,राजेश कुमार चौधरी लीड बैंक मैनेजर ,आईपीआर के जानकर अजीत कुमार, डॉक्टर ऋषिकेश कुमार सहायक प्रोफेसर एनआईएफटी आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम का संचालन, प्रस्तुतीकरण कार्यालय के सहायक निदेशक रविकांत जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यालय के सहायक निदेशक संजीव आजाद ने किया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 27 दिसंबर 24

rktvnews

भोजपुर:शिक्षक व कर्मचारियों को वेतन व पेंशन के लिए फुटाब ने शिक्षा विभाग को भेजा पत्र।

rktvnews

चतरा:झारखण्ड विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति का चतरा दौरा।

rktvnews

दुमका:जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों की समीक्षाात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

सूरजपुर: रीपा खोपा में प्लास्टिक बॉटल व पेंट जार निर्माण इकाई द्वारा समूह की महिलाओं के जीवन में आई खुशियां

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने बाबा बौखनाथ की डोली को दिया कंधा।

rktvnews

Leave a Comment