RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:आरएसजीएल ने 25 हजार से अधिक नागरिकों को ग्रीन एनजी-क्लीन एनर्जी सुविधा से जोड़ा।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)10 मई। राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने बताया है कि आरएसजीएल द्वारा कोटा में 25 हजार से अधिक नागरिकों तक ग्रीन एनर्जी-क्लीन एनर्जी सुविधा से जोड़ दिया है। जयपुर के कूकस व नीमराना में सीएनजी व कोटा में सीएनजी व पीएनजी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।
एमडी रणवीर सिंह ने बताया कि आरएसजीएल द्वारा कोटा में 5064 परिवारों को डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस डीपीएनजी सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने बताया कि कोटावासियों को रोडमेप बनाते हुए डीपीएनजी-सीएनजी सेवाओं से जोड़ा जा रहा है। आरएसजीएल द्वारा 10 सीएनजी स्टेशनों का संचालन करते हुए वाहनों को ग्रीन एनर्जी उपलब्ध कराई जा रही है वहीं 60 व्यावसायिक कनेक्शन और 13 औद्योगिक प्रतिष्ठानों में नेचुरल गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
एमडी श्री सिंह ने कोटावासियों से आग्रह किया है कि वे डीपीएनजी कनेक्शन प्राप्त करने के लिए संपर्क करें। आरएसजीएल द्वारा कोटा, नीमराना व कूकस में कारोबार बढ़ाने, नए लोगों को जोड़ने और नवाचार की दिशा में लगातार कदम बढ़ाये जा रहे हैं।
बैठक में डीजीएम मार्केटिंग विवेक रंजन, डीजीएम सीएनपी विवक श्रीवास्तव डीएम आईटी गगनदीप राजोरिया, सीएस दीप्तांशु पारीक, सलाहकार रविशंकर अग्रवाल, पी आर प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर एमडी रणवीर सिंह ने कोटा डीजीएम आनन्द आर्य, सीपी चौधरी व उनकी टीम को बधाई दी और अधिक से अधिक परिवारों को ग्रीन एनर्जी-क्लीन एनर्जी सुविधा से जोड़ने की आवश्यकता प्रतिपादित की।

Related posts

नैनीताल:संस्कृति मंत्री ने किया इंटरनेशनल थियेटर फेस्टिवल-2024 का शुभारंभ।

rktvnews

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अन्तर्गत डब्लू.पी.यू. को लेकर हुआ उन्मुखीकरण कार्यशाला।

rktvnews

भोजपुर:महाराणा प्रताप के वीर गाथा पर होने वाले आयोजन की तैयारी पूरी!जिले भर से गणमान्य अतिथि होंगे सम्मिलित:संयोजक भाई बरमेश्वर

rktvnews

विश्व होम्योपैथी दिवस को होमियो परिवार – सर्वजन स्वास्थ्य, एक स्वास्थ्य, एक परिवार विषय के साथ मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

वाराणसी:नमो घाट पर इंस्टॉलेशन आर्ट प्रतियोगिता, छात्रों द्वारा बनाए आर्ट कृतियों में दिखा काशी और तमिल संस्कृति का अनोखा संगम।

rktvnews

Leave a Comment