RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

नारनौल:सामान्य पर्यवेक्षक आर. गजलक्ष्मी व डीसी मोनिका गुप्ता की मौजूदगी में दूसरी रेंडमाइजेशन प्रकिया पूरी।

रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान मौजूद सामान्य पर्यवेक्षक आर. गजलक्ष्मी साथ हैं डीसी मोनिका गुप्ता।

RKTV NEWS/नारनौल(महेंद्रगढ़)10 मई। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आज भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक आर. गजलक्ष्मी की मौजूदगी में तथा भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए मतदान कर्मियों की ड्यूटी तय करने के लिए दूसरी रेंडमाइजेशन प्रकिया पूरी की गई। इस प्रक्रिया से ईडीएमएस एप्लिकेशन के माध्यम से मतदान कर्मियों की ड्यूटी के लिए विधानसभा क्षेत्र का निर्धारण किया गया।
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि ड्यूटी का निर्धारण ईएमएस एप्लिकेशन के जरिए किया जाता है। इसमें किसी भी प्रकार का मानवीय दखल नहीं होता। दूसरी रेंडमाइजेशन प्रक्रिया से मतदान कर्मियों को विधानसभा क्षेत्र का पता चलता है। इसी हिसाब से अब ड्यूटी आर्डर जारी किए जाएंगे। अब मतदान के लिए रवानगी से पहले उन्हें उनके बूथ की जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में कुल 768 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से आज 764 पोलिंग पार्टियों के लिए रेंडमाइजेशन के जरिए ड्यूटी तय की गई है। चारों विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाने वाले एक-एक पिंक मतदान केंद्रों के लिए महिलाओं कर्मियों की अलग से ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि नारनौल विधानसभा क्षेत्र में 152, महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 219, अटेली विधानसभा क्षेत्र में 214 तथा नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में 179 पोलिंग पार्टियों को लगाया गया है। इसके अलावा इन सभी विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पिंक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि इसके अलावा 15 फीसदी पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में भी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी एक सहायक पीठासीन अधिकारी तथा दो पोलिंग आफिसर को लगाया गया है।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा (आईएएस), एसडीएम महेंद्रगढ़ संजीव कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, एसडीएम नारनौल डॉ जितेंद्र सिंह, एसडीएम नांगल चौधरी मयंक भारद्वाज, नगराधीश मंजीत कुमार, डीआईओ हरीश शर्मा तथा तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

दरभंगा: आगामी 9 मार्च की लोक अदालत को ले विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों के साथ बैठक।

rktvnews

एआईसीटीई और OPPO India ने भारत में ‘जनरेशन ग्रीन’ अभियान के अंतर्गत 5000 स्टूडेंट इंटर्नशिप्स द्वारा ग्रीन स्किल्स के निर्माण के लिए किया गठबंधन।

rktvnews

भोजपुर:CBSE ईस्ट जोन जूडो प्रतियोगिता में DAV धनुपरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन।

rktvnews

नवादा:पुरुष नसबंदी सेवा पखवाड़ा के जागरूकता हेतु साइकिल रैली का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में नगर रामनवमी समिति ने निकाला विरोध मार्च,पुतला किया दहन।

rktvnews

बिहार सरस मेला: देश के राज्यों की संस्कृति ,परंपरा और हस्तशिल्प का अद्भुत प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment