RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मजदूर दिवस पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट नेआयोजित किया कार्यक्रम।

आज के परिवेश में मजदूर ,कर्मचारियों की दशा और दिशा पर की गई परिचर्चा।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 01 मई। आज स्थानीय मिल रोड़ स्तिथ बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर के जिला कार्यालय में मजदूर दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष रामानंद सिंह ने झंडोतोलन कर की और संचालन जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने की।कार्यक्रम में संघ,महासंघ और ट्रेड यूनियन के उपस्थित प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ता ने 1886 से आज तक संघर्ष आंदोलन में शामिल रहे शहीदों और माले नेता गोपाल प्रसाद के आज हुए निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में आज के परिवेश में मजदूर ,कर्मचारियों की दशा और दिशा विषय पर परिचर्चा में चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा की आज के परिवेश में सभी को एकजुट हो अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करना होगा क्योंकि वर्तमान में केंद्र और राज्य सरकारों की नियत और नियति कर्मचारी,मजदूरों एवं किसानों के पक्ष में नही बल्कि पूंजीपतियों के साथ है।44 श्रम कानून को 4 कोड में कर दिया गया,2004 के बाद पुराना पेंशन बंद कर दिया गया जिसे लागू किया जाए। वक्ताओं ने ठेका प्रथा ,अस्थाई नियुक्ति को बंद करने और स्थाई बहाली की बात कही साथ ही सरकारी संस्थानों के निजीकरण का विरोध करते हुए इसे बंद करने की बात कही।
आयोजित इस कार्यक्रम में संघ,महासंघ ,ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से जानकी प्रसाद,चौधरी जी,मदन जी,बालमुकुंद,विमल कुमार,सत्येंद्र कुमार,मनोज कुमार गुप्ता,अवधेश पासवान,संजय,छोटे जी,केदारनाथ,धर्म कुमार,अभय पांडेय,रमेश कुमार यादव,ध्रुव पंडित, अंजनी,चुनी कुमारी,रंग लाल, राकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

दूरसंचार विभाग ने भयाक्रांत करने के इरादे से अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आने वाली दुष्टतापूर्ण कॉल के संबंध में नागरिकों को सलाह दी है।

rktvnews

भोजपुर : अंतर्राष्ट्रीय बहुविषयी सम्मेलन का हुआ उद्घाटन! श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज मे सम्मेलन का हुआ आयोजन।

rktvnews

पुजारी संत केशव दास जी की प्रथम पुण्यतिथि 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन बड़ी मठिया में।

rktvnews

भांगड़ा बीट्स का जलवा! “अज ना बुला जट्टां नूं” एमी विर्क का गाना ‘गोडे गोडे चा 2’ से बना इस सीज़न का मेंस एंथम।

rktvnews

माननीय उच्च न्यायालय मानवाधिकार(राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भाजपा बनी हिंदू महासभा!

rktvnews

Leave a Comment