RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:सभी कार्यस्थल पर मजदूरों हेतु शेड,पेयजल एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था नियोजक एवं ठेकेदार सुनिश्चित कराएं-श्रम अधीक्षक

RKTVNEWS/दरभंगा(बिहार)01 मई। अधीक्षक दरभंगा राकेश रंजन के द्वारा सभी नियोजकों एवं ठेकेदारों को अपने कार्यस्थलों पर तेज धूप,गर्मी और लू से कामगारों एवं मजदूरों के बचाव हेतु शेड निर्माण,पेयजल की सुविधा तथा प्राथमिक उपचार हेतु फर्स्ट एड किट रखने का निर्देश दिया गया है तथा सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रांतर्गत ऐसे सभी प्रतिष्ठानों की नियमित जाँच करने का निर्देश दिया गया है,जहाँ खुले में कामगार एवं मजदूर काम कर रहे हों।
श्रम अधीक्षक ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा जारी मार्गदर्शिका के आलोक में लू से बचाव हेतु मजदूरों के कार्य अवधि को लचीला किया जा सकता है। लू चलने पर कार्य अवधि को सुबह 06:00 बजे से 11:00 बजे तथा अपराह्न 03:30 बजे से 06:30 बजे तक निर्धारित किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि कार्य स्थल पर पेय जल की व्यवस्था तथा लू लगने पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जाए। खुले में काम करने वाले भवन बनाने वाले तथा कल-कारखानों में काम करने वाले मजदूरों के लिए पेय जल, आईस पैड की व्यवस्था के साथ शेड की भी व्यवस्था की जाए।
उन्होंने सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लू से बचाव हेतु औद्योगिक मजदूरों एवं अन्य मजदूरों के बीच जाकर जागरूकता कैम्प लगवाया जाय तथा सभी नियाजकों एवं कामगारों एवं मजदूरों को लू से बचाव संबंधी जानकारी दी जाए।
श्रम अधीक्षक ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा जारी मार्गदर्शिका का अनुपालन नहीं करने वाले नियोजकों एवं ठेकेदारों को नोटिस निर्गत कर कारवाई की जाएगी ।

Related posts

निर्वाचन आयोग ने आम चुनाव 2024 में गलत सूचना के प्रसार को सक्रिय रूप से रोकने के लिए ‘मिथ वर्सेस रियलिटी रजिस्टर’ की शुरुआत की।

rktvnews

रामगढ़:झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदकों से पैसे की मांग संबंधित शिकायत पर उपायुक्त ने लिया संज्ञान, तत्काल रूप से प्राथमिकी दर्ज कराने का दिया आदेश।

rktvnews

उज्जैन:पंचक्रोशी यात्रा 3 मई से 7 मई तक होगी आयोजित, कलेक्टर एसपी ने यात्रा के पड़ाव स्थलों का किया सघन भ्रमण।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 15 अप्रैल को नागपुर, महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने धनवार नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को दिलायीं शपथ।

rktvnews

भोजपुर: समय पर पहुंचे कार्यालय,नही तो होगी कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment