RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

पुलिस ने चोरी मामले के अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

बक्सर/बिहार (राकेश मंगल सिंहा) 20 अगस्त। पुलिस ने चोरी मामले के अभिक्तों को गिरफ्तार कर लिया। बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर निवासी स्व जगदीश प्रसाद के पुत्र राजकुमार ने ब्रह्मपुर थाना में अपने घर में चोरी होने के संबंध में कांड संख्या 458/23 दिनांक 27/7/23 दर्ज कराया है। वादी राजकुमार ने अपने आवेदन में लिखा है कि 26/7/23 को अपने निजी वाहन से अपने बेटा का इलाज करवाने हेतू अपने परिवार के साथ बनारस गया था। इसी रात मेरे घर के मेन गेट का दरवाजा का ताला तोड़कर घर में रखे हुए सोना एवं चांदी के जेवरात तथा नगद 2 लाख रुपया की चोरी कर ली गई। इस मामले में पुलिस अधीक्षक बक्सर द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमराॅव अफाक अंसारी, ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी, डीआईयू प्रभारी युसूफ अंसारी, डीआईयू के पुअनि नीतीश कुमार सहित सशस्त्र बल की गठित टीम द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कांड के दो अभियुक्तों बिहिया के दीपक कुमार गुप्ता उर्फ लल्लू और अभिषेक सोनी उर्फ भोलू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक मोटरसाइकिल, 133 ग्राम चांदी और दो मोबाइल बरामद किया है। इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय बक्सर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्राप्त हुई।

Related posts

पटना:28 जून को आहूत होगी साहित्य सम्मेलन की स्थायी समिति की बैठक।

rktvnews

सारण:प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के संचालन समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:प्रतिभा खोज समिति का शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, आराध्या ने जीता प्रथम स्थान।

rktvnews

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गांधीनगर में राष्ट्रव्यापी वित्तीय जागरूकता अभियान “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” लॉन्च किया।

rktvnews

सूचना एवं संचार मंत्रालय में सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने भारत टेलीकॉम 2024 में भारत 5 जी पोर्टल और वेंचर कैपिटलिस्ट/निवेशकों की बैठक का शुभारंभ किया।

rktvnews

बिहार: प्रधानमंत्री 22 अगस्त को करेंगे औंटा-सिमरिया 6-लेन गंगा पुल का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment