RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

पूर्वी चंपारण:बूथों पर मतदाताओं को उपलब्ध कराई जाएगी सभी जरूरी सुविधाएं:जिलाधिकारी

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण (बिहार)23 अप्रैल।पूर्वी चंपारण जिला में लोकसभा के लिए मतदान छठे चरण में 25 मई को होना निर्धारित है। पिछली बार के लोकसभा चुनाव में जिला में 60% से अधिक मतदान हुआ था। इस बार जिला प्रशासन के द्वारा 70% मतदान का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण, सौरभ जोरवाल के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जिला के सभी 27 प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ बैठक कर मतदान के दिन मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र पर सभी जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी,रैंप, शौचालय, शेड जैसी न्यूनतम सुविधा का होना अनिवार्य बनाया गया है। इसको लेकर सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियो के द्वार बताया गया कि जिन विद्यालयों में मतदान केंद्र बनाया गया है वहां लगभग 90% विद्यालयों में बिजली का कनेक्शन है। जहा पर बिजली कनेक्शन नहीं है वहां तुरंत कनेक्शन कराया जाएगा।डीएम के द्वारा सभी मतदान केंद्र पर मोबाइल चार्ज करने के लिए स्विच बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि गर्मी को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर छाया की वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाएगी ताकि मतदाताओं को धूप में खड़ा नहीं होना पड़े। सभी मतदान केंद्रों पर चापाकल के अतिरिक्त ठंडा पेयजल के लिए घड़ा के पानी की भी व्यवस्था कराई जाएगी।

Related posts

मनन करने पर मजबूर करता है नाटक “भोलाराम का जीव”।

rktvnews

चंद्रयान-3 मिशन की वर्तमान स्थिति।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ में क्रिकेट खेल में बन रही है अच्छी संभावना: मुख्यमंत्री

rktvnews

कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

चितौड़गढ़:मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 2024 : 590 नवनियुक्त कार्मिकों का किया स्वागत।

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment