
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 01 अगस्त । स्थानीय चंदवा स्थित मंगलमूर्ति रिजॉर्ट में शुक्रवार को हिन्दू जागरण मंच की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में दक्षिण बिहार के प्रांत संयोजक अंजनी जी मुख्य अतिथि एवं प्रांत सह-संयोजक सोना लाल जी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।
प्रांत संयोजक अंजनी जी ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित एवं जागरूक बनाने की आवश्यकता पहले से अधिक है। हिन्दू जागरण मंच का उद्देश्य संगठन विस्तार के साथ सेवा, संस्कार, समरसता और राष्ट्रीय चेतना को सशक्त बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और मोहल्लों तक संगठन के कार्यों को पहुंचाने तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का आह्वान किया।प्रांत सह-संयोजक सोना लाल जी ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और अनुशासन पर निर्भर करती है। बैठक में आगामी दिनों में हिन्दू जागरण मंच, भोजपुर द्वारा “अखंड भारत” विषय पर एक वृहद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक चेतना और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया जाएगा। अमन सिंह ‘अमन’ को हिन्दू जागरण मंच, भोजपुर का जिला सूचना प्रमुख मनोनीत किया गया।
