RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

उज्जैन: 2 प्रत्याशियों ने किया आज नामांकन पत्र दाखिल।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)23 अप्रैल ।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लोकसभा आम निर्वाचन-2024 कार्यक्रम अनुसार चौथे चरण में संसदीय क्षेत्र उज्जैन आलोट के निर्वाचन के लिए प्रशासनिक संकुल भवन उज्जैन में न्यायालय कलेक्टर कक्ष क्रमांक-240 में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। उज्जैन संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन के लिए मंगलवार 23 अप्रैल को 2 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी उज्जैन नीरज कुमार सिंह के समक्ष बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी प्रकाश चौहान और बहुजन मुक्ति पार्टी की अभ्यर्थी गंगा मालवीय ने एक – एक नाम निर्देशन पत्र जमा किया। उल्लेखनीय है कि 18 अप्रैल से अभी तक कुल 9 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। अभ्यर्थी 24 अप्रैल एवं अंतिम दिन 25 अप्रैल तक प्रातः 11:00 बजे से 3:00 बजे तक रिटर्निंग अधिकारी कक्ष प्रशासनिक संकुल भवन में अपना नामांकन जमा करा सकेंगे।

Related posts

भोपाल:मध्यप्रदेश स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवाचारी सोच के साथ देश का नेतृत्व कर रहा है : केन्द्रीय मंत्री नड्डा

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इंडोनेशियाई के रक्षामंत्री के साथ नई दिल्ली में तीसरी भारत-इंडोनेशिया रक्षा मंत्री वार्ता की सह-अध्यक्षता की; रक्षा संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर सहमति जताई।

rktvnews

गिरीडीह:विशेष अभियान के तहत Unmapped मतदाताओं के सत्यापन एवं मैपिंग में तेजी।

rktvnews

भोजपुर:खरीफ कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोले जिलाधिकारी कृषकों की समस्या को जाने का समाधान करे पदाधिकारी।

rktvnews

भरोसे की झलक बयां कर रही हैं, छायाचित्र प्रदर्शनी।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:जिलाधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों संग की कृषि इनपुट अनुदान योजना की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment