RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मानव संग्रहालय में रचना श्रीवास्तव को सेवा निवृति पर दी गई भावभीनी विदाई।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)01 अगस्त।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल में निदेशक की निजी सचिव रचना श्रीवास्तव के सेवानिवृत्ति अवसर पर गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। रचना श्रीवास्तव ने 15 नवंबर 1989 को संग्रहालय में अपनी सेवाएँ प्रारंभ की थीं तथा लगभग 37 वर्षों की समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाओं के उपरांत 31 जुलाई 2026 को वे अपने पद से सेवानिवृत्त हुईं।

समारोह में संग्रहालय के निदेशक प्रो डा अमिताभ पांडे ने रचना श्रीवास्तव को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके दीर्घ, निष्ठापूर्ण एवं अनुकरणीय सेवाकाल की सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रचना श्रीवास्तव ने सदैव ईमानदारी, समर्पण और कार्यकुशलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया तथा संस्थान की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अपने सेवाकाल के दौरान रचना श्रीवास्तव ने वीथि संकुल प्रदर्शनी कार्यालय, प्रशासन कार्यालय तथा निदेशक कार्यालय में निजी सचिव के रूप में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। उनके कार्यों की एवं व्यवहार की सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान संग्रहालय के जन संपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने अपने अनुभव साझा करते हुए रचना श्रीवास्तव के सौम्य व्यक्तित्व, सहयोगी स्वभाव एवं संस्थान के प्रति उनकी निष्ठा को स्मरण किया और उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
निदेशक सचिवालय के श्री संदीप शर्मा, नीलम श्रीवास्तव सहित संग्रहालय के अन्य अधिकारी राजेंद्र झरिया, डा रविन्द्र गुप्ता, तपस विश्वास, डा मनोज जैन आदि सभी ने रचना श्रीवास्तव को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई देते हुए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आभार व्यक्त किया तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

संग्रहालय की सहकारी साख समिति की ओर से अध्यक्ष डीडी सेनापति एवं उपाध्यक्ष स्मिता पागे द्वारा रचना श्रीवास्तव की बचत राशि का चेक एवं उपहार प्रदान किया, जिससे वे भावुक एवं प्रसन्न दिखाई दीं।

समारोह का विशेष आकर्षण रचना श्रीवास्तव के संग्रहालय में बिताए गए वर्षों की यादों पर आधारित एक भावनात्मक चित्र एवं वीडियो प्रस्तुति रही, जिसे देखकर उपस्थित सभी लोग भावुक हो उठे। इस प्रस्तुति ने उनके लंबे सेवाकाल की अनेक यादों को पुनः जीवंत कर दिया।

श्रीमती रचना श्रीवास्तव ने अपने सेवाकाल में सभी से मिले सहयोग हेतु सभी का आभार प्रकट किया ।

कार्यक्रम के अंत में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिवार के साथ ग्रुप फोटो लिया गया एवं स्वल्पाहार के उपरांतश् कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय मंच संचालन डॉ. मोहम्मद रेहान द्वारा किया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन्मदिन पर युवाओं को दिया बीपीओ का तोहफा।

rktvnews

सारण:सोनपुर मेला के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी ने दिए कई आवश्यक निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : राहुल तिवारी ने भरत तिवारी के परिजनों को दिया न्याय दिलाने का भरोसा।

rktvnews

विजय से सड़कों तक: 1win टॉप खिलाड़ियों को 100 स्कूटर देकर मना रहा है जश्न।

rktvnews

लोगों की जागरूकता से ही खत्म होगा फाइलेरिया : सिविल सर्जन

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, एनडीएमए और गृह मंत्रालय के साथ बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment