RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )16 जनवरी।जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने गुरुवार को कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं यथा साइकिल वितरण, प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति समेत अन्य योजनाओं की गहन समीक्षा की गई तथा उक्त सभी योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने प्रखंडवार साइकिल वितरण योजना की जानकारी प्राप्त की तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत साइकिल वितरण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में वर्ग 8 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को साईकिल उपलब्ध कराने का निदेश दिया। इसके अलावा प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक 2024-2025 के तहत आच्छादित बच्चों को छात्रवृति की राशि का भुगतान करने का निर्देश दिए। इसके अलावा उपायुक्त ने कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सक्रियता से कार्य करते हुए प्रगति लाने तथा प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को संबंधित प्रखंडों में कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की प्रगति का अनुश्रवण करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को समझें और अभियंता द्वारा कराये जा रहे कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन कर योजनाओं में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निदेश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:कमला विद्या इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल में मना शिक्षक दिवस।

rktvnews

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज में मनाया गया सद्भावना दिवस, छात्र-छात्राओं ने ली एकता की शपथ।

rktvnews

भोपाल:गुरु तेगबहादुर साहब का शहीदी पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर : असामाजिक तत्वों ने कार मे लगाई आग।

rktvnews

सारण:राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान के अधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण।

rktvnews

दुमका:हूल दिवस पर उपायुक्त ने सिदो-कान्हू एवं फूलो-झानो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment