RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:बिहार STF के जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार, जांच में आया बड़ा मोड़

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 अगस्त।भरत तिवारी कथित एनकाउंटर मामले की जांच में बड़ा मोड़ आया है। मामले में पहली गिरफ्तारी करते हुए बिहार एसटीएफ (STF) के जवान अक्षय कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि देर रात हुई इस कार्रवाई के पीछे जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्य और तकनीकी प्रमाण अहम रहे हैं।जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोप है कि भरत तिवारी के आत्मसमर्पण करने के बाद सबसे पहली गोली अक्षय कुमार ने चलाई थी। इसके बाद मौके पर उस पर कई और गोलियां चलाई गईं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के लिए कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद आरोपी जवान जांच में शामिल नहीं हुआ। इसके बाद सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।
भरत तिवारी की मां आशा देवी ने गिरफ्तारी पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे न्याय की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने मांग की कि मामले में जिन अन्य अधिकारियों की भूमिका सामने आए, उनके विरुद्ध भी निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की जाए।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार एसटीएफ जवान से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

राजनैतिक व्यंग्य-समागम: ‘उन्हें’ नहीं पता कि ग़ुस्सा किस पर करें?🤪

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:भ्रष्टाचार के आरोप में जिला परिवहन कार्यालय के तीन सरकारी पदाधिकारी/कर्मी एवं चार दलालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

चतरा में पेयजल संकट पर बड़ा एक्शन, उपायुक्त रवि आनंद की पहल पर 154 पंचायतों में विशेष पखवाड़ा शुरू।

rktvnews

Leave a Comment