RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:मतदाता जागरूकता वर्चुअल रियलिटी वैन को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड)20 अप्रैल।लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत चतरा-4 लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान की तिथि 20 मई 2024 को निर्धारित है। इस दौरान लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप के निर्देश पर स्वीप कोषांग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में चतरा जिले के मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति रचनात्मक तरीके से जागरूक करने तथा लोगों को उनके मतदान के महत्व को समझाने के लिए सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय झारखण्ड रांची से प्राप्त वर्चुअल वैन को आज समारहणालय परिसर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मौके पर उपायुक्त ने वर्चुअल रियलिटी वैन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने हेतु तैयार किए गए कंटेंट का भी जायजा लिया। वही उन्होने स्वयं भी वर्चुअल रियलिटी यंत्र का प्रयोग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा व सिमरिया, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

नव वर्ष !

rktvnews

स्वचालित परीक्षण स्टेशनों के माध्यम से परिवहन वाहनों के अनिवार्य परीक्षण की तिथि बढ़ाने की अधिसूचना जारी, अब अनिवार्य परीक्षण की तिथि 1 अक्टूबर, 2024 अधिसूचित की गई है।

rktvnews

जिला पदाधिकारी नवादा के निर्देश के आलोक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता, नवादा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:आविष्कारक व्यक्तित्व के थे कवि पवन श्रीवास्तव

rktvnews

भोजपुर: पुस्तकों के माध्यम से विभिन्न संस्कृतियों के बीच बना सकते हैं पुल : प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

नारनौल:सचिव देबाश्री मुखर्जी ने अटल भूजल योजना के कार्यों के बारे में उपायुक्तों के साथ की वीडियो कांफ्रेंस।

rktvnews

Leave a Comment