RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा के सभी मंडलो मे अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी सुशासन दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)25 दिसंबर।देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भाजपा के संस्थापक, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के सौवे जन्मजयंती को बड़हरा विधानसभा के बड़हरा, सरैया,सलेमपुर, कोईलवर उतरी और बबुरा मंडल के विभिन्न बूथों पर सुशासन दिवस के रूप मे मनाया गया।
कोईलवर उतरी मंडल के गीधा और सरैया मंडल के सरैया,सलेमपुर के कार्यक्रमों में बड़हरा विधायक पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।इस दौरान कार्यक्रम मे शामिल विभिन्न बूथों के कार्यकर्ता और नेतागणो तथा आम जनता के बीच मिठाई बाँट कर जन्मदिन मनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़हरा विधायक ने अटल जी को विश्व का नेता बताते हुए कहा कि आजाद भारत के सर्वमान्य नेता अटल जी थे।उनका व्यक्तित्व विरोधियों को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेता था।काँग्रेस के शासन काल मे भी उन्हे संयुक्त राष्ट्र संघ मे देश के प्रतिनिधित्व के लिऊ भेंजा गया।उनके द्वारा चलाए गए सारी योजनाएँ गरीब कल्याण और देश का विकास करने वाला रहा।उनके समय मे ही देश परमाणु शक्तिशाली देश बना।उनके बारे मे जितना बोला जाए कम होगा।ऐसा व्यक्तित्व वाला नेता विरले ही जन्म लेता है। आज नरेन्द्र मोदी देश को विकसित राष्ट्र के रास्ते पर आगे बढा रहे है।
सरैया में मंडल अध्यक्ष करोड़पति सिंह, गीधा मे कोईलवर उतरी मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, सलेमपुर में दीपक तिवारी,बड़हरा में राहुल पांडेय के अध्यक्षता मे कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में धीरेन्द्र सिंह,धीरज सिंह,शैलेश कुमार गुड्डू, धनंजय तिवारी, संतोष संटु सहित मंडल पदाधिकारी, नेतागण, कार्यकर्ता ,बूथ पदाधिकारी, आम जनता शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:शिक्षा, परीक्षा और रोजगार के सवाल पर छात्र-युवा संसद में गूंजा संघर्ष का बिगुल!

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:जिले की बैंकों के कारोबार के समय में परिवर्तन।

rktvnews

01 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

औरंगाबाद:एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिला पदाधिकारी का प्रेस कॉन्फ्रेंस।

rktvnews

नारनौल:नांगल चौधरी बना जिला का चौथा उप मंडल।

rktvnews

भोजपुर: आरा के गांगी चेक पोस्ट पर एसएसटी टीम द्वारा नियमित वाहन जांच के दौरान 50 लाख रुपये नगद बरामद।

rktvnews

Leave a Comment