RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

शाहपुर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 सितम्बर। दुर्गा पूजा एवं नवरात्र के मद्देनजर शांति समिति की बैठक शाहपुर थाना परिसर और करनामेपुर थाना परिसर मे आयोजित की गई। शाहपुर थाना परिसर मे आयोजित बैठक मे थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, सर्किल इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र प्रसाद तथा करनामेपुर थाना परिसर मे थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने उपस्थित गणमान्य लोगों तथा जनप्रतिनिधियों  को नवरात्र एवं दुर्गा पूजा को आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर प्रेम एवं सद्भावना के माहौल मे मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी और किसी तरह की गड़बड़ी फैलाने वालों पर कङी कारवाई की जायेगी। उन्होंने लोगों से  असामाजिक तत्वों के संबंध मे जानकारी देने को कहा। इस अवसर पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, सर्किल इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र प्रसाद, करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार, मुख्य पार्षद जुगनू देवी, प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, उप मुख्यपार्षद प्रतिनिधि गुप्तेश्वर साह, वार्ड पार्षद मनोज पासवान, पार्षद प्रतिनिधि भुटेली प्रसाद, हरेंद्र पंडित, विष्णु राम, मनोरंजन पांडे, राजेश कुमार साह, मगहू मियां, सरपंच सुरेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: कबड्डी प्रतियोगिता में खरौनी की टीम बनी विजेता।

rktvnews

भोजपुर:जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण पर जिला स्तरीय कार्यशाला विद्या भवन सभागार में आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 अप्रैल 25

rktvnews

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में उर्वरक विभाग के एक संक्षिप्त बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भारतीय नौसेना का जहाज तुशील कैसाब्लांका, मोरक्को में।

rktvnews

Leave a Comment