RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: डबल इंजन की निकम्मी सरकार से ऊब चुकी है जनता,तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने को है आतुर: रघुपति यादव

रघुपति यादव ने “बड़हरा का बेटा आपके द्वार,प्रणाम बड़हरा सलाम बड़हरा” जनसंपर्क अभियान के तहत 10 वें दिन किया कई गांवों में संपर्क।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 जून।”बड़हरा का बेटा आपके द्वार” “प्रणाम बड़हरा सलाम बड़हरा” अपने जन संपर्क अभियान के तहत 10 वें दिन कोईलवर प्रखंड के बीरमपुर पंचायत के विभिन्न वार्डों में तीन दिनों से राजद नेता सह भावी विधानसभा प्रत्याशी रघुपति यादव के नेतृत्व में हर घर जन संपर्क अभियान किया जा रहा है। जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता जनार्दन के पास जाकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कों बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी के घर पहुंचकर आग्रह और विनय कर रहे हैं अपने समर्थकों के साथ। रघुपति यादव ने बताया कि इस डबल इंजन की निकम्मी सरकार से सब लोग ऊब गए हैं और अब तेजस्वी यादव जी को बिहार की गद्दी पर बैठाकर विकास की धारा को तेज करने का आह्वाहन कर चुके है। उन्होंने बताया कि सभी गांव घर खेत खलिहान में रहने वाले किसान नौजवान छात्र महिलाएं बेटियां सभी जाति धर्म के मानने वाले लोग दृढ़ संकल्पित है। रघुपति यादव ने बताया कि ये जन सम्पर्क अभियान के तहत बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के एक एक गांव एक एक घर तक पहुंचकर तेजस्वी यादव जी के ऐतिहासिक ऐलान माई बहिन मान योजना और वृद्धा विकलांग विधवा लक्ष्मीबाई सुरक्षा पेंशन 400 से बढ़कर ₹1500 और बिजली बिल 200 यूनिट फ्री तथा गैस सिलेंडर ₹500 उपलब्ध कराए जाने की घोषणा को पहुंचाना एक मात्र लक्ष्य है।वही तेजस्वी यादव के 17 महीना के कार्यकाल की सराहना करते हुए रघुपति यादव ने कहा कि उन्होंने लाखों लोगों को सरकारी नौकरी गांधी मैदान में बांटने के लिए सरकार को विवश कर दिया और साथ रहकर बंटवाया इस ऐतिहासिक काम को बिहार के लोग भूल नहीं सकते हैं। इसलिए तेजस्वी यादव जी के हाथों को मजबूत करके बिहार को विकास की राहों पर लें जाने के लिए तेजस्वी यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी लोग बेचैन है।

Related posts

साँची बनी देश की पहली सोलर सिटी।

rktvnews

जयपुर:प्रवासी राजस्थानी दिवस में एनआरआर के योगदान पर सत्र आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:जयपुर की खासाकोठी में हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटकों ने जमकर खेली होली।

rktvnews

जियो पेमेंट्स बैंक ने शुरू की यूपीआई आधारित नगद निकासी सेवा।

rktvnews

कांवड़िये : चारा भी, शिकार भी, हथियार में बदलते औजार भी।

rktvnews

वैशाली:जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment