RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 20 अप्रैल।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा:-
“महावीर जयंती के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेषकर जैन समुदाय को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
“अहिंसा और करुणा” की प्रतिमूर्ति भगवान महावीर के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला यह त्योहार हमें प्रेम और शांति का संदेश देता है। भगवान महावीर ने आदर्श और सभ्य समाज के निर्माण के लिए अहिंसा, ब्रह्मचर्य, सत्य व त्याग का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं मानव कल्याण के लिए सदैव प्रासंगिक बनी रहेंगी।
आइए इस अवसर पर हम समाज में प्रेम व सद्भाव फैलाने और राष्ट्र के विकास के लिए समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लें।”

Related posts

गोपालगंज:लोकसभा चुनाव में अवैध नगदी, शराब और कीमती वस्तुओं के सीजर पर चुनाव आयोग की रहेगी सीधी नजर:जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:उषा देवी के श्राद्ध कर्म पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे सैकड़ों लोग।

rktvnews

28 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

हरियाणा चुनाव:एसी कमरों में बैठकर एग्जिट पोल बनाने वालो का बोरिया बिस्तर पैक, एग्जिट पोल हुए धराशायी, फिर से बीजेपी छाई।

rktvnews

नीतीश को मिट्टी में मिला देंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बयान पर पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा राजनेताओं को नही शोभा देती ऐसी भाषा।

rktvnews

समता पार्टी की जातिय जन गणना विरोधी मशाल बुझ गई ।

rktvnews

Leave a Comment