RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

गोपालगंज:लोकसभा चुनाव में अवैध नगदी, शराब और कीमती वस्तुओं के सीजर पर चुनाव आयोग की रहेगी सीधी नजर:जिलाधिकारी

RKTVNEWS/गोपालगंज(बिहार) 01 मार्च।आगामी लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलों, अवैध नगदी, शराब और कीमती वस्तुओं के सीजर पर चुनाव आयोग सीधे नजर रखेगा। इसके लिए विशेष ईएसएमएस पोर्टल लांच किया गया है। ऐसी जब्ती के साथ ही सम्बंधित इंफोर्समेंट एजेंसी उसका विवरण पोर्टल पर अपलोड करेगी। उक्त जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम तथा पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात द्वारा समाहरणालय सभा कक्ष में फ्लाइंग स्क्वायड टीम और स्टैटिक सर्विलांस टीम तथा विभिन्न इंफोर्समेंट एजेंसियों और अग्रणी बैंक के प्रबंधकों को दी गई।
जिला पदाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेट एवम पुलिस पदाधिकारी को संबोधित करते हुए बताया कि प्रेस नोट होते ही फ्लाइंग स्क्वायड टीम सक्रिय होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे इसी प्रकार स्टैटिक सर्विलांस टीम अधिसूचना जारी होने की तिथि से शांतिपूर्ण निर्वाचन को सुनिश्चित करने हेतु सभी चिन्हित चेकपोस्ट पर सघन जांच की कार्रवाई करेंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गोपालगंज ने उपस्थित सभी लोगों को सीजर की प्रक्रिया और अन्य सीआरपीसी के नियमों से अवगत कराया। उप विकास आयुक्त ने बताया कि 10 लाख से अधिक नगदी के परिवहन की स्थिति में जांच करने और इसकी सूचना तत्काल आयकर के नोडल पदाधिकारी को साझा करने को कहा। प्रशिक्षण सत्र के आरंभ में उप निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्वाचन की घोषणा की तिथि से मतदान प्रक्रिया समाप्ति तक उनके कार्य और दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया। सेक्टर और पुलिस पदाधिकारी के बीच समन्वय स्थापित करना जरूरी बताया। इस दौरान जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रंजीत कुमार ने ESMS ऐप के माध्यम से सीजर की एंट्री कैसे करनी है उसका प्रशिक्षण दिया। साथ ही सभी का ऐप लॉगिन कराया गया। उन्होंने विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर गहनता से प्रकाश डाला कि ईएसएमएस ऐप को किस प्रकार लॉगिन कर रिपोर्ट को ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा
उक्त प्रशिक्षण में उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी शशि प्रकाश राय, प्रशांत कुमार झा, जीएसटी ज्वाइंट कमिश्नर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुशांत कुमार, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रंजीत कुमार, District IT Manager ब्रह्म देव साह, मद्यनिषेध, आयकर, डीएलबीसी, पुलिस समेत फ्लाइंग स्क्वाएड और स्टैटिक सर्विलांस टीम के पदाधिकारी और शामिल थे। सभी लोगों को ऐप का हैंडस्ऑन भी कराया गया।

Related posts

सुपौल:14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की अध्यक्षता में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

गिरीडीह:नोडल पदाधिकारी (मीडिया कोषांग)-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी की अध्यक्षता में नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल संचालन को लेकर प्रिंटर मालिक/प्रतिष्ठान व केबल ऑपरेटरों संग बैठक संपन्न।

rktvnews

संविधान निर्माता के खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी गरीबों और दलितों के प्रति बीजेपी की घृणा और नफरत को करता है प्रदर्शित : अशोक राम

rktvnews

हनुमानगढ़:पीआरओ कार्यालय में एमसीएमसी प्रकोष्ठ के कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित।

rktvnews

जोखिम के इलाके में अरुंधति रॉय।

rktvnews

Leave a Comment