पुलिस गिरफ्त में अतीक की हत्या गौ हत्या समान इसके लिए योगी को दे देना चाहिए इस्तीफा:मंत्री सुधाकर सिंह।
RKTV NEWS/अनिल सिंह,23 अप्रैल।पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के सीएम नीतीश कुमार को मिट्टी में मिला देंगे बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।सुधाकर सिंह ने सम्राट चौधरी के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की राजनेताओं और राजनीतिक दलों की ऐसी भाषा नही होनी चाहिए उन्होंने सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि जब से वो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं तब से आज तक उन्होंने बिहार का विकास वो कैसे करेंगे इसकी बात नही की।
पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने साफ तौर पर कहा कि ऐसे नेताओं की बिहार में जरूरत नही है।पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह आज आरा में थे जहां उन्होंने राष्ट्रीय कुंवर सेना द्वारा आरा के रमना मैदान में आयोजित 1857 के महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बाबू वीर कुंवर सिंह का स्थान काफी ऊपर होने की बात कहते हुए उनके नाम पर तमाम तरह की घोषणाएं न किये जाने की बात कही।इसके अलावा मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने पिछले दिनों पटना में अतीक अहमद के समर्थन में लगाये गए नारों पर बयान देते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर कानून तोड़ने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि पुलिस कस्टडी में अतीक अहमद की मौत गौ हत्या के बराबर है और इसके लिए योगी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।



पुलिस गिरफ्त में अतीक की हत्या गौ हत्या समान इसके लिए योगी को दे देना चाहिए इस्तीफा:मंत्री सुधाकर सिंह।