RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश;चौथे चरण के लिए तीसरे दिन 6 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन-पत्र।

RKTVNEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)20 अप्रैल।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चौथे चरण के लिये नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। चौथे चरण के लिये नाम निर्देशन-पत्र के तीसरे दिन शनिवार 20 अप्रैल को 6 अभ्यर्थियों ने 9 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये। अब तक 17 अभ्यर्थियों द्वारा 25 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये जा चुके है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि चौथे चरण के लिये तीसरे दिन 20 अप्रैल को लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-22 उज्जैन (अजा) में 1 अभ्यर्थी द्वारा 1 नाम निर्देशन-पत्र, क्रमांक-23 मंदसौर में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 3 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-26 इंदौर में 1 अभ्यर्थी द्वारा 1 नाम निर्देशन-पत्र एवं क्रमांक-28 खण्डवा में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 4 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये गये। चौथे चरण के शेष लोकसभा संसदीय क्रमांक- 21 देवास (अजा), क्रमांक-24 रतलाम (अजजा), क्रमांक-25 धार (अजजा) एवं क्रमांक-27 खरगौन (अजजा) में आज किसी भी अभ्यर्थी द्वारा कोई भी नाम निर्देशन-पत्र दाखिल नहीं किया गया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि गुरूवार 25 अप्रैल है। इसके अगले दिन शुक्रवार 26 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन-पत्र भर चुके प्रत्याशी सोमवार 29 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। चौथे चरण के लिए सोमवार 13 मई को मतदान होगा। सभी चरणों में हुये मतदान की मतगणना मंगलवार 4 जून को होगी।

Related posts

गोपालगंज: जिला पदाधिकारी ने किया समाहरणालय परिसर में विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:वैदिक मंत्रोच्चार संग प्रदेशभर में हुआ भव्य सूर्य नमस्कार।

rktvnews

भोजपुर : श्रीत्रिदंडी देव राजकीय महाविद्यालय मे वेबिनार संपन्न।

rktvnews

गया:पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी महोत्सव का उप मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने किया उदघाटन।

rktvnews

2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाये जाने की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी शिव कुमार बरनवाल की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक,पेयजल, बिजली एवं सड़क सहित महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment