RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

ग्वालियर:मेंहदी, रंगोली व स्लोगन रचकर मतदाताओं को किया जागरूक,रैली निकालकर 7 मई को मताधिकार का उपयोग करने का दिया संदेश।

RKTV NEWS/ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)20 अप्रैल।मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर्स एज्यूकेशन एण्ड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ जारी हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को माधव कॉलेज में मेंहदी, रंगोली व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर रैली निकालकर क्षेत्रीय मतदाताओं को 7 मई के दिन मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मतदान के महत्व पर केन्द्रित मनमोहक मेंहदी उकेरीं। साथ ही आकर्षक व मंत्रमुग्ध करने वाली रंगोली बनाईं। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक स्लोगन का सृजन भी किया।
रंगोली प्रतियोगिता में निखिल नामदेव प्रथम, रौनक द्विवेदी द्वितीय व शीतल शाक्य को तृतीय स्थान का पुरस्कार मिला। स्लोगन प्रतियोगिता में रौनक द्विवेदी को प्रथम, सक्षम सैनी को द्वितीय और रोहन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह मेंहदी प्रतियोगिता में भूमि गुप्ता प्रथम, टीना चौधरी द्वितीय एवं रितेश सेन तृतीय स्थान पर रहे।
इस आयोजन में माधव महाविद्यालय के प्राचार्य संजय रस्तोगी, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी संजय पाण्डेय व बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपिका रावत सहित आंगनबाड़ी की पर्यवेक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका भी शामिल हुईं।

Related posts

भगवान शिव तमोगुणियों को करते हैं नियंत्रित :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

भोजपुर:विधिक सेवा दिवस पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय की अध्यक्षता में प्रभात फेरी का आयोजन।

rktvnews

भारतीय रेल ने अपनी नई अखिल भारतीय रेलवे समय सारणी “ट्रेन एट ए ग्लांस (टीएजी)” जारी कर दी है, जो एक अक्टूबर, 2023 से प्रभावी होगी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजमाता जीजाबाई की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

rktvnews

कल्कि 2898 एडी’ के रिलीज ट्रेलर से पता चलता है कि यह साल की सबसे महत्वाकांक्षी और अवश्य देखी जाने वाली फिल्म क्यों है”

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिटेन दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद आज मीडिया से बात की।

rktvnews

Leave a Comment