RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:रानीश्वर के बाँसकुली पंचायत में आदिम जनजाति: जनसंवाद एवं समाधान कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)18 अक्टूबर।रानीश्वर प्रखण्ड अन्तर्गत बाँसकुली पंचायत सचिवालय के सामने मैदान में सासंद, दुमका नलिन सोरेन, विधायक, शिकारीपाड़ा आलोक कुमार सोरेन, उपायुक्त दुमका अभिजीत सिन्हा, अध्यक्ष जिला परिषद् दुमका जॉयस बेसरा, सहायक समाहर्ता नाजिस अंसारी की उपस्थिति में आदिम जनजाति समुदाय “जनसंवाद एवं समाधान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सांसद, दुमका लोक सभा क्षेत्र, नलिन सोरेन के द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि आदिम जनजाति समुदाय के उत्थान हेतु जनसंवाद एवं समाधान कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही प्रसंशनीय है l आदिम जनजाति समुदाय के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने से लोगों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त करने एवं उनका समाधान करने में मदद मिलेगी l उन्होंने लोगों को सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की जानकारी दिया तथा उनका लाभ लेने की बात कही l
इसी क्रम में शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक कुमार सोरेन ने अपने संबोधन में आदिम जनजाति समुदाय के गाँव एवं परिवारों को मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित करने के लिए राज्य सरकार के द्वारा किये जाने वाले कार्यों के बारे में बताया गया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पंचायत बाँसकुली से कुमीरखाला गाँव तक सड़क निर्माण का टेंडर हो चुका है एवं बुधुडीह से मसलिया प्रखण्ड तक सड़क निर्माण हेतु भी कारवाई की जा रही है l
उपायुक्त के द्वारा अपने संबोधन में कहा कि आदिम जनजाति समुदाय के लिए जिला प्रशासन सरकार की सभी योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करने हेतु लगातार प्रयासरत है। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं l साथ ही उनके द्वारा दुमका जिले में पहाड़िया समुदाय से प्रथम बार जे०पी०एस०सी० परीक्षा में उत्तीर्ण एक बेटी के बारे में भी बताया गया l उन्होंने आदिम जनजाति समुदाय के छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत कर प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया l
कार्यक्रम के अवसर पर जिला परिषद् अध्यक्षा जॉयस बेसरा के द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि चालीस वर्ष पूर्व उनके द्वारा आदिम जनजाति विद्यालय में शिक्षण कार्य के दौरान पहाड़िया समाज के लोगों के बीच कार्य करने का मौका मिला था l जिसकी वजह से वह आदिम जनजाति समाज के समस्याओं के बारे में पूर्व से ही अवगत है। आदिम जनजाति समाज के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इनके उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है l
कार्यक्रम के संबंध में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा जानकारी देते हुए यह कहा गया कि रानीश्वर प्रखण्ड में निवास करने वाले आदिम जनजाति समुदाय के लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने हेतु प्रखण्ड कार्यालय के द्वारा विगत तीन महीने में सर्वे कराया गया था। सर्वे के उपरान्त आदिम जनजाति समुदाय के लोगों को मुख्यमंत्री आदिम जनजाति पेंशन योजना, केसीसी योजना, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना आदि से आच्छादित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिला कौशल विकास पदाधिकारी, दुमका से सम्पर्क कर आदिम जनजाति समुदाय के लोगों को मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण दिलाने हेतु भी 22 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है तथा आवास योजना अन्तर्गत आदिम जनजाति समुदाय के 30 लोगों को मेसन प्रशिक्षण के लिए भी चयनित किया गया है। लगभग 24 ऐसे आदिम जनजाति समुदाय के नागरिक मिले जिनके पास मतदाता पहचान पत्र नहीं था, उनके द्वारा कभी मतदान नहीं किया गया, ऐसे सभी नागरिकों को मतदाता पहचान पत्र भी बनाया गया। इसके अतिरिक्त विगत एक वर्ष में आदिम जनजाति समुदाय के 314 परिवारों को पीएम जनमन आवास से आच्छादित किया गया है। कार्यक्रम के अवसर अतिथियों के द्वारा पीएम जनमन आवास योजना अन्तर्गत लाभुकों को गृह प्रवेश हेतु चाभी, पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, केसीसी स्वीकृति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना स्वीकृति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना प्रमाण पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड आदि का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त जेएसएलपीएस की तरफ से 6,50,000.00 (छह लाख पचास हजार) रूपया का क्रेडिट लिंकेज तथा दो दीदी की दुकान के लिए 75,000.00 (पचहत्तर हजार) रूपया की राशि भी आदिम जनजाति समुदाय के लाभुक को उपलब्ध कराया गया। आदिम जनजाति समुदाय के पाँच दिव्यांगजनों को चिन्हित कर ट्राइसाईकिल और श्रवण यंत्र भी उपलब्ध कराया गया। इसके अतिरिक्त आदिम जनजाति समुदाय के नौ छात्राओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, स्कूल बैग का भी वितरण किया गया। समुदाय के लोगों को धोती-साड़ी का भी वितरण किया गया। साथ ही तीन आँगनबाड़ी सेविकाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त सांसद के कर कमलों से रानीश्वर प्रखण्ड अन्तर्गत पाँच आँगनबाड़ी केन्द्र का उद्घाटन, संथाल काटा पोखर में सीढ़ी घाट निर्माण का शिलान्यास, 14 पोषण वाटिका निर्माण का उद्घाटन, दो आँगनबाड़ी सेविका की नियुक्ति, भूमि सरंक्षण विभाग से ट्रेक्टर और पम्प सेट का भी वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम के अवसर पर अंचल अधिकारी रानीश्वर, प्रमुख पंचायत समिति रानीश्वर, जिला परिषद् सदस्य रानीश्वर, जिला के कई विभागों के पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यालय रानीश्वर के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधिगण तथा काफी संख्या में आदिम जनजाति समुदाय के लाभुक उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:मंजू राजपाल ने किया पदभार ग्रहण,शासन सचिव, सहकारिता विभाग एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का संभाला पदभार।

rktvnews

तिब्बत की प्रकृति, संस्कृति व स्वभाव को नष्ट कर रहा चीन : आलोक कुमार

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने डुमरिया प्रखंड स्थित ‘निर्वाण-2’ वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण।

rktvnews

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के निमित्त मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन को लेकर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक।

rktvnews

उज्जैन:सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना के लिए प्राप्त 26 आवेदनों का कलेक्टर ने किया अनुमोदन।

rktvnews

भोजपुरी भाषा के उत्थान को ले शंखनाद।

rktvnews

Leave a Comment