RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में तीन पालियों में निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, विपत्रों की निकासी में सावधानी बरतने के सख्त निर्देश।

उपायुक्त ने कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई करने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)18 अप्रैल।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में शुक्रवार को विपत्रों के निकासी के पूर्व आवश्यक सावधानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। साथ ही उपायुक्त ने एक-एक कर जिला स्तरीय सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड स्तरीय निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, पुलिस विभाग के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया, ताकि विपत्रों के निकासी के पूर्व आवश्यक सावधानी व वित्तिय नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ, जिला वन पदाधिकारी अभिषेक भूषण, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा उपस्थित थे।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट किया कि वित्तीय पारदर्शिता और नियमों की सटीकता सरकार की प्राथमिकता है। आगे उन्होंने जिला स्तरीय सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (DDO), सभी प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों तथा पुलिस विभाग के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी विपत्र की निकासी से पूर्व उसकी बारीकी से जांच की जाए ताकि कोई तकनीकी या प्रक्रियात्मक त्रुटि न रहे। साथ ही वित्तीय नियमावली के सभी प्रावधानों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त निकासी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने और समय सीमा के भीतर कार्य निष्पादन पर जोर दिया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि विपत्रों की निकासी में किसी भी प्रकार की लापरवाही, प्रक्रियात्मक त्रुटि या वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर संबंधित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी की सीधी जवाबदेही तय की जाएगी और उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आगे उन्होंने ऑनलाइन भुगतान और पीएफएमएस पोर्टल के उपयोग के दौरान डिजिटल सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने विशेष रूप से चेतावनी दी कि वित्तीय लेनदेन के दौरान प्राप्त होने वाले OTP (One Time Password) को किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के साथ साझा न करें। डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। बैठक में कर्मचारियों के समय पर वेतन भुगतान और सेवानिवृत्त कर्मियों के बकाया दावों (Pension, Gratuity आदि) से जुड़े भुगतान में सावधानी बरतने और किए जाने वाले कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार, जिला स्तर के वरीय अधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, डीएसपी सीसीआर, संबंधित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर, विपत्र लिपिक, लेखा लिपिक एवं प्रधान सहायक आदि उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा बैठक संपन्न, जिलाधिकारी ने बैंकों को कार्यप्रणाली में सुधार हेतु दिए निर्देश।

rktvnews

जयपुर:संविधान की 75 वीं वर्षगांठ पर निकली “संविधान पदयात्रा”।

rktvnews

भोजपुर:युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे डॉ प्रदीप सिंह पंकज : प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा

rktvnews

लोकतंत बचाओ देश बचाओ रैली सफलतापूर्वक संपन्न।

rktvnews

सिवान:आशा कार्यकर्ता से मतदाता सूची के विशेष गहन निरीक्षण कार्य में सहायता लें : डीएम

rktvnews

गढ़वा:खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment