RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार: भोजपुर: नवज्योति क्लब ने हासिल की जीत,आदर्श क्लब और एटलेटिको रहे बराबरी पर।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 21 अक्टूबर। जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2024 /25 महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब पिरौटा के खेल मैदान में आयोजित किया जा रहा है के दूसरे दिन का प्रथम मैच आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ बनाम नवज्योति क्लब पकडी के बीच खेला गया। नवज्योति क्लब पकडी के खिलाड़ी जर्सी नंबर 4 ने 33 मिनट में अपनी टीम के लिए प्रथम गोल किया और अपनी टीम को मैच में 1 गोल से आगे कर दिया अभी मैच का एक गोल होते हुए नहीं बिता की प्रकाश कुमार ने ही 34वें मिनट में दूसरा गोल भी अपनी टीम के लिए दाग दिया।इस तरह नवज्योति क्लब पकडी मध्यांतर तक दो गोल से बढ़त बनाए हुए थी।मध्यांतर के बाद फिर से खेल प्रारंभ हुआ और फिर दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे के गोल पोस्ट पर जवाबी हमला कर रहे थे लेकिन मैच के 60 वे मिनट में नवज्योति क्लब पकड़ी के खिलाड़ी प्रकाश कुमार ने अपनी टीम के लिए तीसरा गोल दाग दिया। इस तरह मैच समाप्ति तक नवज्योति क्लब पकड़ी 3/0 से विजयी घोषित हुआ।निर्णायक के रूप में डॉ रंजन कुमार सिंह ,धनजी कुमार, सुजीत कुमार सिंह और राजकुमार थे। इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में रघुपति यादव थे।
मुख्य अतिथि रघुपति यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मार कर मैच का उद्घाटन किया।
दिन का दूसरा मैच आदर्श क्लब बिहिया बनाम एटलेटिको क्लब आरा के बीच खेला गया। मैच के शुरुआती क्षण में एथलेटिको के खिलाड़ी ने 10 मिनट में अपनी टीम के लिए शानदार गोल किया मैच के कुछ समय बितते ही बिहिया टीम के खिलाड़ी ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मैच के 25 मिनट में गोल कर दिया और इस तरह मैच बराबरी पर आ गया मध्यांतर तक दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर रही। मध्यांतर के बाद खेल शुरू होते ही दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे पर बढत बनाने के लिए हमला करने लगे आखिर अंत में मैच का परिणाम बराबरी पर समाप्त हुआ।इस मैच के निर्णायक के रूप में सुजीत कुमार सिंह ,राहुल सिंह, डॉ रंजन कुमार सिंह और राजकुमार थे। इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व बड़हरा विधायक प्रत्याशी रघुपति यादव थे।उक्त जानकारियां साझा करते हुए संघ के सचिव रविंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कल का प्रथम मैच दक्षिण एकौना फुटबॉल क्लब और प्रकाश क्लब धवरी के बीच खेला जाएगा और दूसरा मैच महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब पीरौटा बनाम गडहनी फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य लोगों में वीर बहादुर यादव संयोजक, डॉ रंजन कुमार सिंह कार्यालय सचिव जिला फुटबाल संघ भोजपुर ,पर्यवेक्षक लाल बहादुर लाल एवं शशि सिंह थे।

Related posts

जयपुर:महात्मा ज्योतिबा फुले ने सामाजिक न्याय और शिक्षा की ज्योति जलाई: मुख्यमंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

दरभंगा:जाले, केवटी, बहादुरपुर, किरतपुर, बहेड़ी, कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण, दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने छठ के मद्देनजर गंगा घाटों का किया निरीक्षण।

rktvnews

उत्तराखंड:विद्यार्थी जीवन से ही चुनौतियों को अवसर में बदलने की आती है क्षमता: ओम बिरला

rktvnews

Leave a Comment