RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:सड़क अधोसंरचना में ऐतिहासिक निवेश, एक लाख करोड़ रूपये के एमओयू पर हस्ताक्षर।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के बीच हुआ एमओयू।

मध्यप्रदेश को इंफ्रास्ट्रक्चर हब के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)25 फ़रवरी।भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2025 के प्रथम दिवस सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह की उपस्थिति में राज्य सरकार और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बीच 1 लाख करोड़ रूपये के ऐतिहासिक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इससे लगभग 4010 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजनाओं का निर्माण एवं विकास किया जाएगा।।इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक भरत यादव और एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी एस.के. सिंह भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एनएचएआई की निर्माण परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। वहीं, लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने इस एमओयू को मध्यप्रदेश के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। एमओयू पर एनएचएआई की ओर से क्षेत्रीय अधिकारी एस.के. सिंह और एमपीआरडीसी की ओर से प्रबंध संचालक भरत यादव ने हस्ताक्षर किए।
एमओयू से सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस समझौते में इंदौर-भोपाल ग्रीनफील्ड हाई स्पीड कॉरिडोर, भोपाल-जबलपुर ग्रीनफील्ड हाई स्पीड कॉरिडोर, प्रयागराज-जबलपुर-नागपुर कॉरिडोर, लखनादौन-रायपुर एक्सप्रेस-वे, आगरा-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग, उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग, इंदौर रिंग रोड (पश्चिमी और पूर्वी बायपास), जबलपुर-दमोह राष्ट्रीय राजमार्ग, सतना-चित्रकूट राष्ट्रीय राजमार्ग, रीवा-सिद्धी राष्ट्रीय राजमार्ग और ग्वालियर शहर के पश्चिमी छोर पर 4-लेन बायपास सहित कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का विकास किया जाएगा।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशील कुमार मोदी के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों को कौशलयुक्त बनाने का लक्ष्य :मुख्यमंत्री

rktvnews

उपायुक्त ने कान्हाचट्टी स्तिथ तमासिन जलप्रपात का किया निरीक्षण!सैलानियों की सुरक्षा हेतु दिए कई दिशा निर्देश।

rktvnews

राजनांदगांव : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ग्राम मोहड़ में बनाए गए स्थैतिक जांच नाका का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी ने भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली।

rktvnews

रांची:हर घर तिरंगा अभियान : सुरेन्द्रनाथ सेंटेनरी स्कूल, रांची में जवानों व पुलिस कर्मियों के लिए पत्र लेखन कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment