RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

उत्तराखंड: कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने मतदान की जागरूकता के लिए गाया गीत।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड) 10 अप्रैल।उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आगामी 19 अप्रैल को मतदान होने जा रहा है। कार्यालय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से मतदाता जागरूकता को लेकर निरंतर मीडिया, सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जिसके बेहतर नतीजे सामने आए हैं। इसी कड़ी में कुमाऊँ कमिश्नर एवं वरिष्ठ आईएएस दीपक रावत ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में गीत के जरिए मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया है। उन्होंने “सुन ओ आमा, बुबू, मतदान करी ऊलां” शीर्षक से गीत गाया है जिसे सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। गीत में वह स्थानीय बोली भाषा में समाज के हर तबके युवा, बुजुर्गों, महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं। 18 वर्ष के नवयुवाओं को भी वह अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Related posts

भोजपुर:उप विकास आयुक्त, गुंजन सिंह की अध्यक्षता में बिहार शिक्षा परियोजना की जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय व आंगनवाड़ी केंद्र दुडभा का किया निरीक्षण।

rktvnews

मास्टर प्लान 2041 के माध्यम से सीलिंग संकट के स्थायी समाधान हेतु कैट ने किया एमनेस्टी स्कीम का आग्रह।

rktvnews

राष्ट्रपति ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के स्थापना दिवस समारोह में अपनी उपस्थिति से इसकी शोभा बढ़ाई।

rktvnews

भोजपुर:ज्ञान ज्योति विद्यालय हाउस कैप्टेन और वाईस कैप्टेन का हुआ चुनाव ,दिया मतदाता जागरूकता का संदेश।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन में श्रावण महोत्सव 2025 की तीसरी संध्या पर पद्मश्री गीता महालिक के ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति।

rktvnews

Leave a Comment