RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ज्ञान ज्योति विद्यालय हाउस कैप्टेन और वाईस कैप्टेन का हुआ चुनाव ,दिया मतदाता जागरूकता का संदेश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 मई।शिक्षा जगत की अग्रणी पंक्ति मे ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय, बामपाली आरा में सत्र प्रारम्भ के साथ विद्यालय के नन्हे बच्चों को लर्निंग बाई डुइंग के अंतर्गत इस स्कूल के विभिन्न हाउस यथा निश्चल, कुशाग्र, उत्कृष्ट और वात्सल्य के हाउस कैप्टेन और वाईस कैप्टेन का चुनाव होने वाले विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखकर भी किया गया। जिससे बच्चों को इस बात का ज्ञान हो सके कि चुनाव कैसे होता है और इसमें किन प्रक्रियाओं से चुनाव लड़ने प्रत्याशियों एवं मतदाताओं को गुजरना पड़ता है।आचार संहिता का ज्ञान जरूरी है।इस पूरी प्रक्रिया को ज्ञान ज्योति प्रबंधन के नेतृत्व में ज्ञान ज्योति के सभी शिक्षक एवं शिक्षाकेत्तर सदस्यों द्वारा संपन्न हुआ। स्कूल में मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका में रहीं विद्यालय की प्राचार्या, डॉo सीपी जैन, जिनके सफल नेतृत्व में स्कूल का यह चुनावी सफर संपन्न हुआ । इनके निर्देश पर सभी बैलट बॉक्स को सील बंद कराकर स्ट्रांग रूम में बंद करवा दिया गया। वोटों की गिनती सोमवार को होगी तथा चारों हाउस के कैप्टेन तथा वाईस कैप्टेन के नामों की घोषणा इन्वेस्टीचर सेरेमनी आयोजित कर गर्मीं की छुट्टियों के समाप्त होते ही कर दी जाएगी। प्रतिस्पर्धा में निश्चल से जैनब फातमा एवं विश्वास कुमार, कुशाग्र से आरण्या शिवाली, आरोही शक्ति, साहिल सिंह एवं अनुप्रिया राज, उत्कृष्ट से अंकुर कुमार एवं कुमार उत्कर्ष तथा वात्सल्य से सागर प्रकाश तथा अनुष्का कुमारी । वाईस कैप्टेन के लिए चुनावी मैदान में रहे निश्चल से हनी प्रिया, शास्वत जैन, नमन कुमार सिंह एवं आलोक कुमार, कुशाग्र से हरिओम तिवारी, प्रतीक्षा कुमारी, आस्था रानी, अकांक्षा कुमारी एवं आयुष कुमार यादव, उत्कृष्ट से आन्या सिन्हा, अक्ष सिंह तोमर, रिषभ राज एवं अनुराग कुमार तथा वात्सल्य से नव्या जैन, आशी राज, शिवांग राज, अभिषेक कुमार राय एवं अराध्या कुमारी। ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉo आदित्य बिजय जैन के सफल निर्देशन में प्राचार्या डॉo सीपी जैन ने मॉर्निंग असेंबली में इन सभी चुनावी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन अपने आशीर्वचन सम्बोधन में किया और स्कूल के सभी बच्चों को उसी समय चुनाव के महत्व और मतदाताओं को जागरूक करने हेतु प्रत्येक व्यक्ति के दायित्व के बारे मे जानकारी देते हुए इसके महत्व की चर्चा की।तकनीकी सहायता डिप्टी डायरेक्टर द्वय अरिहंत बिजय जैन और सिद्ध बिजय जैन के निर्देशन में इनकी टीम द्वारा तथा बैलेट पेपर और बैलेट बॉक्स डिजाइनिंग में हिस्सा लिया। ज्ञान ज्योति के वाईस प्रिंसिपल डॉo सर्वेश कुमार ने जो इलेक्टोरल ऑफिसर की भूमिका में नजर आये। प्रेसाइडिंग ऑफिसर, पीपी समूह साहित अन्य प्रभाग भी बनाये गये। चुनाव में सहयोग करने वालों में चतुरानन ओझा, कुणाल राज, राय सुनील कुमार, राकेश कुमार पाठक, अमित, तस्बस्सुम बानो, दीक्षा, सुनील कुमार शर्मा, सोहन, नेहा, रेशमी, फैज अकरम, वर्षा, प्रियदर्शिनी, वीरेंद्र सिंह, राहुल, कविता, साधना, पूनम कुमारी एवं चन्दन कुमार सिंह आदि रहे।कक्षा चार से कक्षा बारहवी तक के लगभग अनठान्वे प्रतिशत बच्चों ने अपने अपने रंग बिरंगे ड्रेस में रहते हुए मतदान किया। कुल तेरह सौ बच्चों ने भाग लिया। चुनाव प्रचार करने का पूरा मौका मिला तथा चुनावी प्रचार बंद होने के अड़तालीस घंटे बाद ही मतदान की प्रक्रिया शुरु हुई और संपन्न हुयी। सभी बैलेट पेपर वाले बैलेट बॉक्स को सबके सामने सील बंद कर स्ट्रांग रूम में प्राचार्या डॉo सीपी जैन, जो मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका में भी थी, उनकी निगरानी में सुरक्षित रखवा दिया गया। ये सारे कार्य बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए।

Related posts

हनुमानगढ़:एडीएम उम्मेद सिंह रतनू ने ग्रहण किया कार्यभार।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेल के डॉयरेक्टर ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का बजट सर्वसम्मति से पारित।

rktvnews

महिला कालेज,आरा में आतंकवाद दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित!आतंकवादी गतिविधियां राष्ट्र के विकास में बाधक:आभा सिंह

rktvnews

चतरा:30 अगस्त से 15 सितंबर तक जिले के विभिन्न प्रखंड के पंचायतों में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

रायपुर:किसान सभा का आरोप : गौ गुंडों को संरक्षण दे रही है भाजपा सरकार, हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग।

rktvnews

Leave a Comment