RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

मध्यप्रदेश: उज्जैन में श्रावण महोत्सव 2025 की तीसरी संध्या पर पद्मश्री गीता महालिक के ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति।

उज्जैन/मध्यप्रदेश (अविनाश चतुर्वेदी)26 जुलाई। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के गौरवशाली आयोजन 20 वॉ अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव 2025 के अंतर्गत नईदिल्ली से पद्मश्री गीता महालिक के ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति की गई। इसके पूर्व शिव सम्भवम की प्रथम संध्या में दीप प्रज्जवलन के पश्चात कार्यक्रम के प्रारंभ में पहली प्रस्तुति प्रो.जयंत खोत शास्त्रीय गायन (टप्पा) की हुई । समापन ग्वालियर के डॉ. सुनील पावगी का हवाईयन गिटार वादन की प्रस्तुति से हुआ।
श्रावण महोत्सव 2025 की तृतीय संध्या की प्रथम प्रस्तुति का प्रारंभ प्रो. खोत ने राग यमन टप ख्याल ताल एकताल में विलंबित लय तुम तो अपरम्पार………किया गया। उसके बाद राग यमन में ही द्रुत लय एकताल में जाने दे ओ बनवारी….. व शंकर डमरू बाजे रे……की प्रस्तुति के पश्यात राग खमाज में ताल रूपक टप्पा म्हारा जियरो रे…….. की प्रस्तुति से समापन किया गया।आपके साथ तबला पर निशांत शर्मा व हारमोनियम पर नारायण काटे ने संगत की।
द्वितीय प्रस्तुति नई दिल्ली की पद्मश्री गीता महालिक के ओडिसी नृत्य की हुई। प्रस्तुति का प्रारंभ शिव तांडव व गंगा तरंग रमणीय जटाकलापम……से किया।| इसके पश्चात पारंपरिक रस मंजरी की प्रस्तुति दी गई।जिसमे राधाकृष्ण व गोपियों की होली के दृश्य,रासलीला आदि को दर्शाया गया। प्रस्तुति का समापन दक्षिण भारत के राजा व कवि स्वाति तेरुनाल की कविता पर आधारित रामायणम् से किया गया जिसमे श्री रामायण के प्रमुख प्रसंगों अहिल्या उद्धार, श्री राम-सीता विवाह, सीता हरण, सेतु निर्माण, व रावण वध आदि प्रसंगों पर प्रस्तुति दी गई।सुश्री महालिक के साथ संगीता मोहन्ती, टिक्कवल सोनी, माधुरी भौमिक नृत्यांगनाओं ने प्रस्तुति दी।
श्रावण महोत्सव 2025 की तृतीय संध्या की अंतिम प्रस्तुति ग्वालियर के डॉ. सुनील पावगी के हवाईयन गिटार वादन की हुई। श्री पावगी ने अपनी प्रस्तुति का प्रारंभ राग मेघ में संक्षिप्त आलाप से किया तत्पश्चात जोड़ व झाला प्रस्तुत किया। प्रस्तुति को आगे बढाते हुए झपताल व तीनताल में दो गतो की प्रस्तुति के बाद राज मिश्रपीलू में धुन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। आपके साथ तबला पर पं. हितेंद्र दीक्षित व साहेब सिंह ने हवाईयन गिटार पर सहयोगी ने प्रभावशाली संगत की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्जवलन मुख्य अतिथि महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय कुलगुरू प्रो. विजय कुमार मध्यप्रदेश कुश्ती संघ उपाध्यक्ष नारायण यादव, पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा द्वारा किया गया।

Related posts

भोजपुर:कार्यपालक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने छठ घाटों का लिया जायजा।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने यूपीयू के साथ भारत के समझौते के बाद नई दिल्ली में सार्वभौमिक पोस्टल यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना को मंजूरी दी।

rktvnews

21 मई 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:जरूरतमंदों की आवश्यकताएं सरकार की प्राथमिकता : डीएम

rktvnews

77वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में झंडोतोलन, परेड समेत हुए अन्य कार्यक्रम!बतौर मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम पहुंच माननीय मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार सत्यानंद भोक्ता ने किया झंडोतोलन।

rktvnews

बड़हरा थाना ने फाइनेंस कर्मी से लूट की वारदात में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment