RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उज्जैन :सराय अधिनियम के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी ,होटल, लॉज, धर्मशाला आदि में 2 सप्ताह से अधिक समय रहने वाले आगुंतकों की थाने में देनी होगी सूचना।

थाने में सूचना देने के बाद ही पेईंग गेस्ट रखे जा सकेंगे।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)04 अप्रैल।लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत जिले में कानून व्यवस्था बनाएं रखने, लोक संपत्ति तथा मानव जीवन की सुरक्षा के दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी उज्जैन नीरज कुमार सिंह ने सराय अधिनियम 1867 की धारा-8 के अंतर्गत उज्जैन जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशानुसार जिले में होटल/लॉज/धर्मशाला/सराय/मुसाफिरखाना/होम स्टे के मुख्य काउण्टर पर प्रोप्रायटर/मालिक तथा संचालक का नाम, मोबाईल नंबर स्पष्ट रूप में अंकित हो ताकि आगन्तुकों को समन्वय करने में सुलभता रहें। ऐसे व्यक्तियों की सूचना जो 02 सप्ताह से अधिक समय तक निवास कर रहे हो तत्काल संबंधित थाने पर निर्धारित प्रारूप में मकान दुकान मालिक/पेईंग स्टे, होम स्टे संचालक के द्वारा दी जाएगी।
पेईंग गेस्ट होम स्टे की सूचना संबधित मकान मालिक/संचालक द्वारा थाने में दी जाने के उपरांत ही पेईंग गेस्ट होम स्टे पर रखें जा सकेंगे। होटल/लॉज/धर्मशाला/सराय/मुसाफिरखाना होमस्टे संचालक निर्धारित रजिस्टर काउण्टर पर रखेंगें। जिसमें आगन्तुकों के संबंध में पूर्ण जानकारी दर्ज हो। साथ ही आगन्तुक का चेहरा सीसीटीवी में स्पष्ट रूप से दिखाई दें,इस प्रकार सीसीटीवी का इंस्टालेशन करावेंगे, साथ ही एक माह के बैंक अप के साथ ही वीआर संधारित करेंगें।

Related posts

बेंगलुरु जल्द ही भारत का स्पोर्ट्स हब कहलाएगा: अनुराग सिंह ठाकुर

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’”के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

सांसद सुदामा प्रसाद ने आरा स्टेशन का नाम राम नरेश राम और बक्सर स्टेशन का कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखने की मांग की।

rktvnews

उज्जैन:गंगा दशहरा पर्व के लिए घाटों पर विशेष सौंदर्यीकरण और लाइटिंग की जाए : कलक्टर

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक।

rktvnews

मोदी सरकार की तबाही व बर्बादी के  विरुद्ध महागठबंधन का एक दिवसीय धरना।

rktvnews

Leave a Comment