शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 15 जून। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल की विफलता, बर्बादी और तबाही के विरूद्ध भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के प्रखंड परिसर में महागठबंधन के बैनर तले एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरना में नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार को निकम्मी ड्रामेबाज और विकास विरोधी सरकार की संज्ञा दी। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार विकास की सरकार नहीं विज्ञापन की सरकार है। मोदी सरकार जनता को विकास के नाम पर ठगने का काम कर रही है। वक्ताओं ने ऐसी निकम्मी और हवा हवाई सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान लोगों से किया। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार के शासनकाल में जनता की तबाही, बर्बादी, देश के संसाधनों की लूट के साथ-साथ जनता के अधिकारों तथा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। देश में नफरत फैलाकर समाज के लोगों के बीच द्वेष और सांप्रदायिकता का तांडव किया जा रहा है।
सभी क्षेत्रों में रोजगार बंद किया जा रहा है। प्रधानमंत्री अपने पूंजीपति मित्रों को देश की पूरी संपत्ति हवाले कर रहे हैं। मोदी सरकार पहलवान बेटियों पर हुए शोषण और छेङखानी को रोकने में भी विफल रही है। महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। महागठबंधन के नेताओं ने पूरे देश में जातीय गणना कराने की मांग की है। धरना के बाद धरनार्थियों ने प्रखंड कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष शिव प्रसन्न यादव संचालन प्रखंड जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी ने किया। धरना में शाहपुर विधानसभा प्रभारी राजकुमार शर्मा, हीरालाल गुप्ता, राकेश कुमार त्रिपाठी, शिव प्रसन्न यादव, चंद्रमा पासवान, मोइन खाॅ, प्रदेश सचिव जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जितेंद्र राम, पूर्व उप प्रमुख संतोष पासवान, झूलन गोंङ, ठाकुर प्रसाद, शमशेर बहादुर पांडे, मुखिया बीरबल सिंह, पपलू सिंह,सदन चौबे, प्रेम प्रकाश पांडे, संजय चौधरी, ओम प्रकाश राय, श्रीकांत राम, अजीत राम, राजेश पांडे, जयराम राम, अजीत राम मुकेश पासवान, तारकेश्वर सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

