RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उज्जैन:गंगा दशहरा पर्व के लिए घाटों पर विशेष सौंदर्यीकरण और लाइटिंग की जाए : कलक्टर

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)10 जून।जल गंगा संवर्धन अभियान की सोमवार को प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने जनपदवार विस्तार से समीक्षा कर निर्देशित किया कि जनसहयोग से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के चिन्हित तालाबों, चेकडैम, बावड़ियों से गाद और कचरा निष्कासन, मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण की गतिविधियां निरन्तर जारी रहें।
विभिन्न सामाजिक संगठनों की भी इन गतिविधियों में सक्रीय सहभागिता की जाए। आयोजनों के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करें।
कलेक्टर श्री सिंह ने गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर 15 पर 16 जून को आयोजित शिप्रा तीर्थ परिक्रमा की तैयारियों की समीक्षा की। बताया गया कि शिप्रा तीर्थ परिक्रमा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा चुनरी अर्पण के साथ उज्जैन को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी दी जाएगी।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि गंगा दशहरा पर्व के लिए घाटों पर विशेष सौंदर्यीकरण और आकर्षक लाइटिंग लगाई जाए। शिप्रा तीर्थ परिक्रमा मार्ग के पड़ाव स्थलों पर वॉटर प्रूफ टेंट , पेयजल , चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। कल शिप्रा तीर्थ परिक्रमा मार्ग का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया जाएगा।
बाढ़ आपदा प्रबंधन की समीक्षा पर कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण संबंधी सभी विभाग जर्जर पुल पुलियों की शीघ्र मरम्मत कराएं। ऐसे सभी पुलों को जल प्रवाह के दौरान कोई पार न करें। इस संबंध में सावधानी के दृष्टिगत संकेतक लगाएं जाएं। इसी प्रकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चिन्हित जर्जर भवनों को डिस्मेंटल करने की कार्यवाही शीघ्र कराएं।
कलेक्टर श्री सिंह ने उपार्जन की समीक्षा कर शेष बचे किसानों का भुगतान शीघ्र करने के निर्देश उपार्जन संबंधी अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि खरीफ के लिए खाद, बीज ,कीटनाशक दवाइयों का पर्याप्त भंडारण किया जाए। समितियों से खाद का सुचारू रूप वितरण कराएं। खाद के संतुलित उपयोग के लिए किसानों को प्रेरित करें।

Related posts

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित!203 आवेदकों का हुआ चयन।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्य प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सा आधार पर अमान्य किए गए कैडेटों के लिए पुनर्वास सुविधाओं के विस्तार को स्‍वीकृति दी।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित “सोशल मीडिया मंथन” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की पहल पर जीजीआईसी बावली की छात्राओं को एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का मिला अवसर!169 छात्राओं का समूह हुआ शैक्षिक भ्रमण के लिए गाजियाबाद रवाना।

rktvnews

05 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:पूर्व जिला अध्यक्ष लताफत हुसैन के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, व्यक्त की गहरी संवेदना।

rktvnews

Leave a Comment