RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

सांसद सुदामा प्रसाद ने आरा स्टेशन का नाम राम नरेश राम और बक्सर स्टेशन का कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखने की मांग की।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)17 मार्च।सासंद सुदामा प्रसाद ने आज लोकसभा में मांग करते हुए कहा कि बिहार सरकार की सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना ने उत्पीड़न वर्गों की कठोर वास्तविकताओं को उजागर किया चाहे वह उनकी संख्यात्मक शक्ति हो या फिर उन्हें विशेषाधिकार प्राप्त जातियों की तुलना में किए गए हाशिए पर धकेलने का स्तर,दोनों ही मामलों में!इसी प्रकार सरकार ने आरक्षण स्तर को बढ़ाकर 65 प्रतिशत कर दिया!हालांकि यह फैसला अदालत में अटक गया और बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार(जिसका हिस्सा नीतीश कुमार भी है) द्वारा इस 9 अनुसूची में शामिल करने से इनकार करना,इसके मूल उद्देश्य को ही विफल कर देता है! तेलंगाना सरकार ने भी इसी तरह का एक सर्वेक्षण कराया!इस संरक्षण के नतीजे देशभर में जातिगत जनगणना की मांग को और मजबूत करेंगे क्योंकि यह स्पष्ट है कि वंचित वर्गों की कुल संख्या उनके लिए उपलब्ध है आरक्षण कोटे से कहीं अधिक है!एक समग्र जातिगत जनगणना जो केवल वंचितों की करना ही ना करें बल्कि उनके साथ हो रहे अन्याय और हाशिए पर धकेल्ले जाने की स्थिति को भी मन पर समय की मांग है फिर भाजपा एनडीए सरकार देशभर में जातिगत जनगणना करने और सामाजिक समूह को उनके संख्या एवं हाशिए पर होने की स्थिति के अनुसार आरक्षण बढ़ाने के पीछे क्यों हट रही है? इसका जवाब बीजेपी आरएसएस की राजनीति में छिपा है!2015 में बिहार चुनाव से ठीक पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि आरक्षण खत्म होना चाहिए इसके अलावा 2024 आम चुनाव से पहले कई भाजपा नेताओं ने संविधान को फिर से लिखने की बात कही,जिसका सीधा अर्थ सामाजिक न्याय से जुड़े आरक्षण जैसे नीतियों को खत्म करना है जो कि संविधान में आवश्यक रूप से प्रदान करने का निर्देश है!2024 के शीतकालीन सत्र में गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान किया और आज तक माफी तक नहीं मांगी! यह सब घटनाएं आरएसएस बीजेपी की आरक्षण विरोधी ऐतिहासिक नीतियों को और स्पष्ट करते हुए सामूहिक रूप से यह साबित करती है कि वह इंडिया गठबंधन द्वारा उठाई गई देशव्यापी जातिगत जनगणना की मांग को अनसुना क्यों कर रही है मैं सरकार से मांग करता हूं की तुरंत एक देशभर में जातिगत जनगणना कराई जाए और सभी समाजिक समूहों को उनकी जनसंख्या एवं हाशिए पर होने की स्थिति के अनुसार आरक्षण बढ़ाया जाए!
आगे सांसद सुदामा प्रसाद ने प्रस्तावित आरा-मुंडेश्वरी धाम तथा आरा-सासाराम रेलवे लाइन के निर्माण कार्य को शीघ्र चालू करने राजेंद्र नगर-धनबाद दामोदर एक्सप्रेस का परिचालन का विस्तारीकरण आरा तक करने,आरा रेलवे स्टेशन का नामकरण रामनरेश राम के नाम पर तथा बक्सर रेलवे स्टेशन का नामकरण भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के नाम पर करने की मांग के साथ ,कुल्हाड़िया रेलवे स्टेशन के आसपास अवस्थित रेलवे गुमटी के उपर ओवरब्रिज से नीचे स्टेशन पर जाने के लिए सीढ़ी का निर्माण करने,सेमरांव रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया तेज करने की मांग की है!
यह जानकारी भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने एक प्रेस रिलीज जारी कर पत्रकारों को दी है!

Related posts

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आईआईटी, रोपड़, पंजाब से देश भर में युवा उत्सव का शुभारंभ किया।

rktvnews

दुमका:“आपकी पूंजी — आपका अधिकार” अभियान के तहत अदावाकृत संपत्तियों के निपटान हेतु विशेष शिविर का सफल आयोजन

rktvnews

भोजपुर:मौसम विभाग के चेतावनी अनुसार हो विद्यालयों के संचालन का प्रावधान: रघुपति यादव

rktvnews

सरकार ने गेहूं की स्टॉक स्थिति की अनिर्वाय घोषणा करने का आदेश दिया।

rktvnews

रामगढ़:जिला अनाबद्ध निधि, पर्यटन विकास एवं डीएमएफटी के तहत हो रहे विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य कारणों का हवाला दे चुनाव कार्यों से बाहर रहने का आवेदन देने वाले कर्मियों के स्वास्थ्य जांच हेतु कमिटी गठित,22 और 23 अप्रैल को होगी जांच।

rktvnews

Leave a Comment