RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

गया:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम की उपस्थिति में प्लस टू ज़िला स्कूल में प्रजाईडिंग ऑफिसर/ पीठासीन अधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित।

RKTV NEWS/गया(बिहार)30 मार्च। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को पूरी अच्छी तरह संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम की उपस्थिति में प्लस टू ज़िला स्कूल में शुक्रवार को प्रजाईडिंग ऑफिसर/ पीठासीन अधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण दिया गया है। प्रजाईडिंग ऑफिसर/ पीठासीन अधिकारी को मास्टर ट्रेनरों द्वारा दो पालियों में मतदान का सामान्य प्रशिक्षण और ईवीएम व वीवीपैट का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कमरों में जा जाकर उपस्थित सभी प्रजाईडिंग ऑफिसर/ पीठासीन अधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बडा लोकतांत्रिक देश है। देश की निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल होना हम सबके लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी प्रजाईडिंग ऑफिसर/ पीठासीन अधिकारी को पूरे मनोयोग से निर्वाचन के सभी पहलुओं से संबंधित प्रशिक्षण को गहनता से पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी संबंधित पीठासीन अधिकारी आप मतदान के दौरान उपलब्ध करवाए जाने वाले ईवीएम को सीधे पोलिंग बूथ पर ले जाएंगे, पोलिंग बूथ के बाहर किसी भी कीमत पर नही लेकर जाएंगे, इसे ध्यान में रखे। ईवीएम हैंडलिंग अच्छे से करने का पूरी तरह परीक्षण प्राप्त कर ले। पूरी सावधानी से ईवीएम हैंडलिंग करना होगा। मॉक पोल के बाद हर हाल में सीआरसी बटम दबाना होगा। मतदान समाप्ति के पश्चात हर हाल में close बटम को दबाना होगा। इस बार आप सभी के साथ साथ पुलिस की टीम भी दिया जा रहा है। हर हाल में ईवीएम को गंतव्य स्थान अर्थात बूथ के अलावा कही और नही ले जाये। सभी बूथों पर आधारभूत व्यवस्था रखी गयी है। इसके अलावा दूरस्थ बूथ वाले क्षेत्रों के लिये क्लस्टर पॉइंट भी बनाया गया है। सभी प्रकार की व्यव्हारिक बातों को अच्छे से समझ ले। ईवीएम को अच्छा से सीलिंग भी करना होता है। निर्वाचन आयोग का जो प्रोटोकॉल है, उसे अच्छे से पालन करना होगा। हर बूथ के लिये 1-1 वाहन भी दिया जाएगा उस वाहन में पीठासीन अधिकारी, पी-1, पी-2, पी-3, पुलिस पदाधिकारी एव पुलिस बल सब लोग संयुक्त रूप से टीम उस वाहन के माध्यम से ईवीएम जमा करने जाएंगे।
प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी सह अपर समाहर्ता राजस्व श्री परितोष कुमार ने सभी मतदान कार्मिकों को कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के जो भी गाइडलाइंस/ दिशा निर्देश हैं, उसे पूरी अच्छी तरह पालन करना है।
ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि ट्रेनिंग में अनुपस्थित होने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी कर्मियों का ट्रेनिंग के दौरान अटेंडेंस लेने की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण में उपस्थिति हर हाल में अनिवार्य है।

Related posts

दरभंगा:संयुक्त निदेशक सह जिला जन संपर्क अधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई!उप निदेशक सह जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी ने लिया प्रभार।

rktvnews

उत्तराखंड:नये आपराधिक कानूनों हेतु उत्तराखण्ड की तैयारी पूरी : मुख्य सचिव

rktvnews

भोजपुर व्यवसायी संघ की हुई बैठक, इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा – माले उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने का लिया निर्णय।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग” संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की।

rktvnews

झारखंड:लोकतंत्र के त्योहार में मतदाताओं का दिख रहा उत्साह।

rktvnews

Leave a Comment