RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:11 दिवसीय श्रीरामनामअनुष्ठान महायज्ञ सह साप्ताहिक श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का हुआ भव्य समापन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 दिसंबर।श्री हनुमान मंदिर बड़ी मठिया, आरा में आयोजित 11 दिवसीय श्री राम नाम जप अनुष्ठान महायज्ञ सह साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। यह आयोजन 15 दिसंबर 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं एवं नगरवासियों की सहभागिता रही।
यह महायज्ञ पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज के शिष्य एवं श्री हनुमान मंदिर बड़ी मठिया, आरा के महंत पूज्य श्री अयोध्यानाथ स्वामी जी की अध्यक्षता में अत्यंत श्रद्धा और दिव्यता के साथ संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान प्रतिदिन श्रीराम नाम जप, श्रीमद्भागवत कथा एवं वैदिक अनुष्ठानों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा।
27 दिसंबर 2025 को पूज्य श्री अयोध्यानाथ स्वामी जी द्वारा वाराणसी से पधारे बाल ब्रह्मचारियों की भव्य विदाई की गई। साथ ही देश के विभिन्न कोनों से आए संत-महात्माओं का भी सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर आरा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों तथा महायज्ञ में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया एवं कंबल वितरण किया गया। पूज्य स्वामी जी ने यज्ञ को सफल बनाने के लिए पूरे शहरवासियों एवं देशवासियों को आशीर्वाद एवं मंगलकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में पूज्य श्री अयोध्यानाथ स्वामी जी ने कहा कि कोई भी कार्य छोटा नहीं होता, कर्म ही मनुष्य को महान बनाता है। उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से सेवा, समर्पण और कर्तव्य भाव का संदेश दिया।प्रमुख उपस्थिति में रामकिनकर दास, संजय स्वामी, कवि स्वामी, गांधी स्वामी, बिट्टू सिंह, मल्लू बाबा, दीपक तिवारी, वीरेंद्र दुबे, बिनोद प्रसाद, यशवंत सिंह, रोहित बजरंगी सहित आरा महापौर के पुत्र एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
पूर्णाहुति, भव्य भंडारे तथा पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज की उपस्थिति और पूज्य श्री अयोध्यानाथ स्वामी जी की अध्यक्षता में श्री हनुमान मंदिर बड़ी मठिया, आरा पूरे भोजपुर क्षेत्र में सनातन संस्कृति के केंद्र बिंदु के रूप में नजर आया।

Related posts

देहरादून:मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में जिलाधिकारियों संग वीसी के माध्यम से की बैठक।

rktvnews

बक्सर डीएम ने गंगा नदी में बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर नाव परिचालन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया।

rktvnews

तोहफा!

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री की पहल से मृतक नरसिंह के परिजनों को मिली राहत।

rktvnews

भोजपुर:कुलपति ने किया “मानस वार्ता “पत्रिका का विमोचन।

rktvnews

राधिका मुथुकुमार ने ‘मैं दिल तुम धड़कन’ शो में ‘काली खप्पर डांस’ के ज़रिए किया शक्ति का प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment