RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बक्सर:नही हुई जहरीली शराब से मौत: बक्सर पुलिस

न्यूज चैनलों एवं सोशल मीडिया पर दिखायी जा रही खबर,बगेन गोला थना अन्तर्गत मनकी गॉव कें (03) तीन व्यक्तियो की जहरीली शराब पीने से मृत्यु होने की घटना जांच में पाई गई गलत: बक्सर पुलिस

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार) 30 मार्च। बक्सर पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि 29.03.24 को न्युज चैनल एवं सोशल मीडिया पर एक खबर दिखाई जा रही थी कि बगेन गोला थानाअंतर्गत मनकी गॉव में 03 व्यक्तियों की जहरीली शराब पीने की वजह से मौत हो गयी है। उक्त चलाई जा रही खबर के संबंध में जिला पदाधिकारी बक्सर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर के द्वारा घटना स्थल पर पहुँचकर मामलें की जॉच की गई। विज्ञप्ति में बताया गया की जॉच के क्रम में 03 व्यक्तियों की मृत्यु होने की पुष्टि कि गई है साथ ही उक्त 03 व्यक्ति कि मृत्यु जहरीली शराब पीने से हुई है।इसका कोई भी साक्ष्य प्राप्त नहीं हो पाया है एवं अन्य 02 व्यक्ति अभी पटना में ईलाजरत हैं। बक्सर पुलिस ने कहा की न्युज चैनल एवं सोशल मीडिया पर चलाई जा रही खबर बगेनगोला थाना अंतर्गत मनकी गॉव में 03 व्यक्तियों की जहरीली शराब पीने की वजह से मौत जांचोपरांत सही नहीं पायी गयी है। इस संबंध में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
वही बक्सर पुलिस ने आम जनों से अनुरोध करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार के भ्रामक खबर एवं अफवाहों पर ध्यान न दें।

Related posts

सरदार बल्लभ भाई पटेल

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की खनन टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

दरभंगा:जिला पर्यावरण समिति की हुई बैठक।

rktvnews

नई दिल्ली:सीएमपीडीआई ने ‘खनिज अन्वेषण और जल संसाधन प्रबंधन: हालिया रुझान’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जापान-भारत सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी पर भारत और जापान के बीच सहयोग ज्ञापन को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में तिथि उत्सव का अलौकिक स्थान विषयक वर्कशॉप का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment