RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:यूको बैंक ने स्थापना दिवस पर बच्चों के बीच किया पाठ्य सामग्री का वितरण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 जनवरी।यूको बैंक के आरा शाखा द्वारा मंगलवार को 84 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर भेलाई मुसहर टोली में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान यूको बैंक के शाखा प्रबंधक सुधांशु शेखर, पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश समेत बैंक कर्मी मौजूद थे। उधर, बैंक परिसर में स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत शाखा प्रबंधक सुधांशु शेखर ने केक काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान शाखा प्रबंधक ने यूको बैंक के समृद्ध इतिहास और उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाओं के बारे में जानकारी दी। शाखा प्रबंधक सुधांशु शेखर ने कहा कि आज हमारा बैंक 84 वर्ष का हो गया है। इस दौरान उन्होंने शाखा से जुड़े ग्राहकों को होने वाली कठिनाइयों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा भविष्य में त्वरित तथा सुलभ सेवा देने की बात कही। आगे कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र की आर्थिक प्रगति में बैंक अपना योगदान निभाने को हर समय तैयार है।बैंक इस वित्तीय वर्ष में सरकारी योजनाओं, व्यवसाय ऋण और खुदरा ऋण को अच्छे ग्राहकों को वितरित करने का पूरा प्रयास करेगा। इस दौरान यूको बैंक का डायरी भी शाखा प्रबंधक द्वारा ग्राहकों के बीच वितरित किया गया। मौके पर शाखा प्रबंधक सुधांशु शेखर, सहायक प्रबंधक रोहित रंजन, डॉ जयमीत अंकुर, बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी राजेश भारती, रोहित कुमार, सुशील कुमार, अमरदीप कुमार, अजय, मनोज कुमार, सतेंद्र कुमार, ग्राहकों में मनोज गुप्ता, उमा शंकर प्रसाद मुकेश साड़ी सेंटर, जैन हार्डवेयर के प्रपौत्र, आर्या फार्मा, प्रकाश मेडिकल एजेंसी, राधा प्रसाद, कृष्णकांत सिन्हा, भरत जी प्रसाद, निर्मल कुमार, विजय नारायण, संतोष समेत अन्य मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:एसडीओ-एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी, गैस दुरुपयोग पर कार्रवाई तेज।

rktvnews

छत्तीसगढ़: आईआईटियन्स ने वैश्विक स्तर पर बनाई अपनी विशेष पहचान:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

rktvnews

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान एनआईआरएफ 2023 के तहत कृषि विज्ञान में उत्कृष्टता के शिखर के रूप में चमका।

rktvnews

बड़ौरा उर्दू प्राथमिक विद्यालय के निर्माण के लिए ग्रामिणों का अवज्ञया आंदोलन जारी:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

मध्यप्रदेश:अधिकाधिक राष्ट्रीय राजमार्गों की मंजूरी के लिए केंद्र सरकार से करें बेहतर समन्वय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा के दिशा बदलने को दिया आवेदन।

rktvnews

Leave a Comment