RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:अभ्यर्थी सहित 5 व्यक्ति ही आरओ कक्ष में कर सकेंगे प्रवेश।

RKTVNEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश) 27 मार्च।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि नामांकन भरने पहुंचे अभ्यर्थी के साथ 4 व्यक्ति ही रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। 100 मीटर के अंदर केवल तीन वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। नामांकन भरने की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी और दोपहर 3 बजे तक चलेगी। 3 बजे के उपरांत कक्ष में किसी भी व्यक्ति को प्रवेश करने अथवा दस्तावेज लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अभ्यर्थियों को सभी सुसंगत एवं आवश्यक दस्तावेज जैसे नामांकन फार्म जमानत राशि का प्रमाण, प्रारूप-ए एवं बी, शपथ पत्र आदि के साथ RO कक्ष में आना होगा। यदि अभ्यर्थी उसी निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक नहीं है, जहां से वह चुनाव लड़ रहा है तो अभ्यर्थी को संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली की प्रति या निर्वाचक नामावली से संबंधित भाग की प्रमाणित प्रति दाखिल करनी होगी।
एक अभ्यर्थी एक ही निर्वाचन क्षेत्र के लिए 4 नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है। इनको एक साथ या पृथक से जमा किया जा सकता है। नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्रॉफी भी कराई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन के दूसरे चरण की अधिसूचना 28 मार्च को जारी होने के साथ ही नाम निर्देशन पत्र भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

Related posts

भोजपुर:देश की जनता मकान, जमीन, रोजगार, शिक्षा के लिए लड़ रही हैं,वे भाजपा के हिंदूवाद के झासे में नही आनेवाले हैं: राजाराम सिंह

rktvnews

मुख्यमंत्री से भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की मुलाकात।

rktvnews

छपरा शहर से व्यवस्थित रूप से जलनिकासी को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव एयर कार्गो फोरम इंडिया के वार्षिक कॉन्क्लेव-2024 में हुए शामिल।

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:मिलावट के खिलाफ अभियान ,शहर में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण कार्रवाई, पुरानी मिठाइयां नष्ट करवाकर सैंपल लिए।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने कोच्चि, केरल में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की अवसंरचना परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

Leave a Comment