RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिला पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक की।

आरा/ भोजपुर13 दिसंबर।निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं निर्वाचन से सम्बंधित अन्य विषयों के संदर्भ में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिला पदाधिकारी भोजपुर के द्वारा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
उक्त समीक्षा बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह प्रखंड विकास पदाधिकारी को निम्न निदेश दिये गये।
1. निर्वाचक सूची अंतर्गत photo similar entry (PSE) एवं Demographic similar entry (DSE) निर्वाचकों का बीएलओ द्वारा जांचोपरांत अविलम्ब निष्पादन करने हेतू निदेश दिया गया!PSE के मामले में फॉर्म 7/8 एवं DSE के मामले में फॉर्म 7 अविलम्ब BLO एप्प /ERO नेट के माध्यम से अपलोड करने का निदेश दिया गया!
2.ERO नेट पर प्राप्त सभी आवेदनों प्ररूप 6,7,8 का ससमय समय सीमा के अंदर निष्पादन करने का निदेश दिया गया!
3. निर्वाचक सूची अंतर्गत सभी मृत, डुप्लीकेट एवं शिफ्टेड निर्वाचकों का निर्वाचक सूची से नियमानुसार नाम विलोपन करने हेतू निदेशित किया गया!
4.बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यों का मतदान केंद्र वार समीक्षा करने का निदेश दिया गया!जो बीएलओ निर्वाचन कार्य में लापरवाही एवं शिथिलता बरतेंगे तो वैसे बीएलओ के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने का निदेश सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को दिया गया!
5.सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी /सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्वाचन से संबंधित सभी कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर ससमय निष्पादन करने का निदेश दिया गया।

Related posts

दुमका:सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन :रामगढ़ प्रखंड को मिला कॉपर मेडल, जरमुंडी को ब्रॉन्ज अवार्ड।

rktvnews

दरभंगा:पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर हुई बैठक!2000 पंचायत सरकार भवन का होगा शिलान्यास।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली छावनी में भारतीय नौसेना के नवनिर्मित मुख्यालय ‘नौसेना भवन’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

4 मार्च | जन्मदिन विशेष : कहने में कम, करने में आगे: रणबीर सिंह गंगवा

rktvnews

बक्सर:30 बिहार बटालियन एन.सी.सी बक्सर, के प्रांगण में 80 वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और सैन्य अनुशासन के साथ मनाया गया।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री और एडीबी कंट्री डायरेक्टर मियो ओका की मुलाकात, सड़क तंत्र, बुनियादी ढांचे के विकास सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment