RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर उच्च स्तरीय समिति को ज्ञापन सौंपा।

नई दिल्ली/पीआईबी 21 फरवरी।एक राष्ट्र एक चुनाव पर उच्च स्तरीय समिति (एचएलसी) के अध्यक्ष राम नाथ कोविन्द और इसके सदस्यों अर्थात् एनके सिंह और संजय कोठारी ने मंगलवार को देश में एक साथ चुनाव कराने से संबंधित मुद्दों की जांच और उन पर सिफारिशें करने के लिए राजनीतिक पार्टियों के साथ बातचीत जारी रखी।
इस विचार विमर्श के एक भाग के रूप में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में उच्चस्तरीय समिति से मिला और लिखित ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में भूपेन्द्र यादव, केंद्रीय मंत्री श्रम और रोजगार, वन,जलवायु परिवर्तन और राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा ओम पाठक, राष्ट्रीय कार्यकारी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी शामिल थे। बीजेपी के सदस्यों ने उच्च स्तरीय समिति के साथ विस्तृत बातचीत भी की, जिसमें पार्टी ने एक ‘राष्ट्र, एक चुनाव’ की अवधारणा को अपना पूरा समर्थन देने का वादा किया।

Related posts

आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी के अध्यक्षता में आज पकरीबरावां प्रखंड के गुलनी गाॅव में मध्य विद्यालय के पास जन संवाद स्थापित किया गया।

rktvnews

भोजपुर एसपी ने पीरो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण!दिए कई निर्देश।

rktvnews

रांची: “णमोकार महामंत्र” एक ऐतिहासिक दिवस।

rktvnews

भोजपुर:”आपका शहर आपकी बात” के तहत आरा के श्रीटोला में लगाया गया शिविर ।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने पटना एवं आसपास के इलाकों में जलजमाव की स्थिति से निपटने की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

दरभंगा:जहाँ कभी चुप्पी थी,वहाँ अब संवाद है–दरभंगा के गाँवों में मेला जैसा दृश्य।

rktvnews

Leave a Comment