RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन-2024 : प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए हैं कुल 18 नामांकन पत्र।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़ )27 मार्च।लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 18 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। प्रथम चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को होगी। नाम वापसी की तिथि 30 मार्च 2024 है। प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा ।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत द्वितीय चरण के लिए 28 मार्च 2024 गुरुवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। द्वितीय चरण में महासमुंद,कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिये अभ्यर्थी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। द्वितीय चरण अंतर्गत नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2024 है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल को होगी। नाम वापस की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2024 है। द्वितीय चरण के लिए मतदान तिथि 26 अप्रैल 2024 है।

Related posts

राज्य स्तरीय ऑन स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में आरा के सात्विक पर्यावरण मंत्री द्वारा हुए पुरस्कृत।

rktvnews

भोपाल:वैज्ञानिक आधुनिक कृषि का व्यवहारिक अनुभव किसानों को दे : राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर:मधुकर सिंह ने भोजपुर में सामंतवाद विरोधी लड़ाई लड़ने वाले नायकों की कहानियां लिखीें: सुदामा प्रसाद

rktvnews

भोजपुर:मांगों के लिए संवेदक संघ भोजपुर द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग के पास दिया गया धरना।

rktvnews

भोजपुर:होली में मदिरापान की जगह राम नाम के अमृत रस का पान करें:देवराहा शिवनाथदास जी महाराज

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पारसधाम कॉलोनी पहुंचकर अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए आमंत्रण कार्ड वितरित किए।

rktvnews

Leave a Comment