RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

हनुमानगढ़:10 से 16 अप्रैल तक मतदाता जागरूकता सतरंगी सप्ताह।

1 अप्रैल से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, प्रथम 10 विजेता होंगे जिला स्तर पर सम्मानित।

RKTV NEWS/ हनुमानगढ़(राजस्थान )28मार्च। लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। स्वीप गतिविधियों को लेकर जिला परिषद सभागार में बुधवार को स्वीप नोडल अधिकारी और सीईओ सुनीता चौधरी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिला परिषद् सीईओ ने सभी अधिकारियों को सक्रियता के साथ स्वीप गतिविधियां आयोजित करने और अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए।
सुश्री चौधरी ने बताया कि स्वीप गतिविधियों अंतर्गत 28 और 29 मार्च को बुजुर्गों और विशेष योग्यजन मतदाताओं के लिए शिविरों का आयोजन, 10 अप्रैल तक मतदाता हेल्पडेस्क की स्थापना, 5 अप्रैल तक मतदाता जागरूकता नारा लेखन, 1 अप्रैल को टेक्नोक्रेट एवं क्रिएशन प्रतियोगिता अंतर्गत मतदाता जागरूकता की छोटी छोटी वीडियो क्लिप ग्राफिक्स एनीमेशन तैयार किए जायेंगे, ब्लॉक स्तर पर प्रथम तीन प्रतिभागियों का चयन जिला स्तर पर किया जाएगा और विजेताओ को सम्मानित किया जाएगा।
सीईओ ने बताया कि 2 अप्रैल को जिले के सभी कॉलेजों में मतोत्सव मत का अधिकार कार्यक्रम, 3 अप्रैल को जिले में संचालित सभी ऑटो टैक्सी, बसों पर मतदाता जागरूकता पोस्टर चस्पा किए जायेंगे। 4 अप्रैल को मतदाता जागरूकता रैली एवं मानव श्रृंखला, 5 अप्रैल को खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 7 अप्रैल को मेडिकल स्टाफ द्वारा रैली का आयोजन, 8 से 12 अप्रैल तक सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में युवा संगोष्ठी और प्रश्नोत्तरी, निबंध प्रतियोगिता l 8 अप्रैल को नुक्कड़ नाटक, 9 अप्रैल को पुलिस की सहायता से मोटर साइकल रैली का आयोजन किया जाएगा।

10 अप्रैल से सतरंगी सप्ताह का आयोजन

एसीईओ सुनिल छाबड़ा ने बताया कि 10 अप्रैल को हम भी नाचेंगे गाएंगे और वोट डालकर आयेंगे स्लोगन के साथ परंपरागत लोक गायन और नृत्य का आयोजन किया जाएगा, जिसमे वॉयलेट थीम रंग रहेगा। 11 अप्रैल को अंगुली पर निशान राष्ट्र के नाम स्लोगन के साथ बैंड वादन और नैतिक मतदान की शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इंडिगो थीम रंग रहेगा। 12 अप्रैल को कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय हित में स्लोगन के साथ राज्य कर्मचारियों द्वारा समावेशी पदयात्रा निकाली जाएगी, इसके लिए नीला थीम रंग रहेगा। 13 अप्रैल को हम भी सक्षम और राष्ट्र भी सक्षम स्लोगन के साथ हरे रंग की थीम पर आधारित दिव्यांगजन मतदाताओं द्वारा ट्राई साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा।
14 अप्रैल को मताधिकार का प्रयोग करेंगे वोट करेंगे वोट करेंगे स्लोगन के साथ पीले रंग की थीम पर आधारित युवा मतदाताओं द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्विज प्रतियोगिता अंतर्गत दिव्यांगजनों, बुजुर्गों, महिलाओं तथा युवा मतदाताओं द्वारा जागरूकता रिल्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ मतदाता जागरूकता रिल्स को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। 15 अप्रैल को वोट करूंगी तभी तो बढूंगी स्लोगन के साथ ऑरेंज रंग पर आधारित रंगोली व महिला मार्च का आयोजन किया जाएगा। सप्ताह के आखिरी दिन लाल रंग पर आधारित लालच पर होगी चोट, सोच समझकर करेंगे वोट स्लोगन के साथ वोट बारात का आयोजन किया जाएगा।

1 से 19 अप्रैल तक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

जिला स्तरीय ट्विटर और फेसबुक हैंडल पर 1 अप्रैल से मतदाता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्विज प्रतियोगिता में सर्वाधिक सही जवाब देने वाले 10 प्रतिभागियों को जिला स्तर पर जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 6 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर पेंटिंग और फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 18 आयुवर्ग तक, 29 आयुवर्ग तक तथा 29 वर्ष से अधिक आयुवर्ग सहित तीनों वर्गों में चयनित प्रतिभागियों को जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में सम्मानित किया जाएगा। जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में रील्स, फोटोग्राफ, कृतियों, पोस्टर, पेंटिंग, कार्टून इत्यादि की मतदाता जागरूकता वाली प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

चतरा:स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले भर में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

सुदामा प्रसाद ने आरा में किया जनसंपर्क।

rktvnews

भोजपुर: परम सुन्दरा देवी की पुण्यतिथि पर खाद्य पैकेट व वस्त्र वितरित।

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने खेल एवं पर्यटन संवर्धन विभाग की समीक्षा बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

गाम्बिया के सिविल सेवकों के लिए दो सप्ताह का चौथा मिड-करियर प्रशिक्षण कार्यक्रम नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न।

rktvnews

सांसद सह अध्यक्ष जिला विकास समन्वय समिति एवं निगरानी समिति चंदन सिंह की अध्यक्षता में दिशा की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment