
पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 25 मार्च। होली की धूम में लोग होली के रंग में डूबे हुए हैं। इस अवसर पर करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने लोगों से मिलजुल कर प्रेमभाव के साथ होली मनाने को कहा है। उन्होंने लोगों से शराब और नशा का सेवन नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता को होली की हार्दिक शुभकामना दी है।


