RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:वैक्टर जनित रोग नियंत्रण से संबंधित मासिक समीक्षा बैठक।

वैक्टर जनित रोग नियंत्रण को लेकर प्री-मानसून प्रीपेडनेश हेतु बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)06 मई।जिला भीबीडी कार्यालय, देवघर में वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम से संबंधित मासिक समीक्षा बैठक सह प्रयोगशाला प्रावैधिकी (एलटी) का उन्मुखीकरण जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार यादव की अध्यक्षता में तथा जिला भीबीडी सलाहकार डॉ. गणेश कुमार यादव की उपस्थिति में पूर्वाह्न 11:30 बजे से आयोजित की गई।
बैठक में देवघर जिले के सभी सीएचसी से एमटीएस, एसआई, एलटी, एसडब्ल्यू, एमपीडब्ल्यू सहित पिरामल फाउंडेशन के जिला लीड अभिषेक कात्यायन, प्रखंड स्तर से पीओसीडी तथा जिला भीबीडी कार्यालय से एफएलए रवि सिन्हा एवं डीईओ कांग्रेस मंडल ने भाग लिया। साथ ही सभी सीएचसी द्वारा अप्रैल माह में संपादित भीबीडी कार्यों के आधार पर प्रस्तुत प्रतिवेदनों की क्रमवार समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में आगामी मॉनसून आगमन को ध्यान में रखते हुए मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया एवं जापानीज इंसेफेलाइटिस जैसे मच्छर जनित रोगों की रोकथाम हेतु आवश्यक तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई। इसमें रोग-रोधी जांच, दवा, उपस्कर, रसायन, कीटनाशी, लार्वानाशी दवा एवं फॉगिंग हेतु रसायन आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। साथ ही, दिनांक 15 मई से प्रारंभ होने वाले मलेरिया कीटनाशी छिड़काव (आईआरएस) अभियान की तैयारी एवं संबंधित प्रपत्रों की समीक्षा की गई। माह अक्टूबर – नवंबर 2025 में रात्रि रक्तपट्ट संग्रह के दौरान पाए गए माइक्रोफाइलेरिया धनात्मक रोगियों का पुनः जांच एवं फाॅलोअप करने से संबंधित समीक्षा किया गया।

Related posts

बिहार: भोजपुर:पूर्व मंत्री पशुपति कुमार पारस के भोजपुर आगमन की तैयारी हेतु बैठक संपन्न।

rktvnews

दुमका:ठंड से राहत के लिए प्रशासन सक्रिय: उपायुक्त ने चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था के दिए निर्देश।

rktvnews

गढ़वा:नवपदस्थ उपायुक्त ने पदाधिकारियों के साथ की परिचयात्मक बैठक।

rktvnews

इंफ्रास्ट्रक्चर किंग अदाणी का साथ मिला, तो मजबूत हुई एलआईसी और एसबीआई।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 मई 24

rktvnews

भोजपुर:संजय सिंह टाइगर के मंत्री बनते ही भोजपुर में जश्न, कोईलवर में कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे, दी बधाई।

rktvnews

Leave a Comment